फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Doubt over alliance of Congress and Aam Aadmi Party in Haryana

हरियाणा में कांग्रेस-आप गठबंधन पर संशय: हुड्डा बोले-विस चुनाव अकेले लड़ेंगे, आप ने केजरीवाल पर छोड़ा फैसला

Wed, 12 Jun 2024 09:35 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 12 Jun 2024 09:35 AM IST
सार

लोकसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया था। हरियाणा और चंडीगढ़ में इसी गठबंधन के तहत चुनाव लड़ा गया था। हालांकि आप को हरियाणा में हार का सामना करना पड़ा। वहीं पंजाब में दोनों पार्टियां अलग-अलग लड़ी थीं।

विज्ञापन
Doubt over alliance of Congress and Aam Aadmi Party in Haryana
आम आदमी पार्टी और कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हरियाणा में लोकसभा चुनाव साथ लड़ने वाली कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के गठबंधन पर संशय खड़ा हो गया है। नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने साफ कर दिया है कि हरियाणा विधानसभा चुनावों में कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ेगी। कांग्रेस का विधानसभा चुनावों के लिए आम आदमी पार्टी के साथ कोई गठबंधन नहीं है। गठबंधन केवल लोकसभा चुनावों के लिए हुआ था। 
विज्ञापन


वहीं आम आदमी पार्टी का कहना है कि पार्टी ने हरियाणा में कांग्रेस से अभी गठबंधन नहीं तोड़ा है। गठबंधन केवल लोकसभा चुनाव के लिए था। आगे का फैसला आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल करेंगे। केजरीवाल फिलहाल तिहाड़ जेल में बंद हैं। उनके बाहर आने की स्थिति पर गठबंधन का फैसला हो सकेगा। 
विज्ञापन


आप के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता के कांग्रेस में आने की अटकलों को लेकर हुड्डा ने कहा कि गुप्ता ही इसका जवाब दे सकते हैं, हमें नहीं पता। दूसरा, कुरुक्षेत्र सीट पर आप नेता अनुराग ढांडा द्वारा कांग्रेस नेताओं पर भितरघात के आरोप लगाने के सवाल पर हुड्डा ने कहा कि ऐसा कोई मामला संज्ञान में नहीं आया। भितरघात कांग्रेस में नहीं, बल्कि भाजपा में हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड्डा ने कहा कि लोगों को विधानसभा चुनावों का इंतजार है, इस बार जनता भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी। वहीं, पोर्टलों को लेकर पूछे गए सवाल पर हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर गैर जरूरी पोर्टलों को बंद किया जाएगा, जिससे आम जनता परेशान है, जबकि जो जरूरी हैं, उनको चालू रखा जाएगा। 

दीपेंद्र हुड्डा के लोकसभा सांसद चुने जाने के बाद खाली हुई राज्यसभा सीट को लेकर कांग्रेस की रणनीति के बारे में हुड्डा ने कहा कि यह अभी तय नहीं किया गया है, समय आने पर इस पर विचार किया जाएगा। पार्टी का उम्मीदवार होगा या नहीं इस पर भी पार्टी में बैठकर मंथन किया जाएगा।

आप ने 90 विधानसभा क्षेत्रों में शुरू की चुनाव की तैयारियां
आम आदमी पार्टी ने यह भी तय किया कि वह राज्य की 90 विधानसभा सीटों पर चुनाव की तैयारी में जुटेगी। प्रदेश के नेता हर जिले में जाकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और बूथ को मजबूत करेंगे।

हरियाणा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में आप के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) डॉ. संदीप पाठक ने लोकसभा चुनाव के नतीजों की समीक्षा की और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर रणनीति तैयार की। डॉ. पाठक ने कहा- इंडिया गठबंधन ने कुरुक्षेत्र में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा। सिर्फ 29 हजार से सीट हारे हैं। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट पर चार विधानसभा क्षेत्र जीते, दो विधानसभा में कड़ा मुकाबला रहा और दो विधानसभा में पीछे रहे। परिणाम गवाह हैं कि पार्टी की शुरुआत अच्छी रही है। 

पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा के कांग्रेस के अकेले चुनाव लड़ने पर कहा कि हर बूथ पर आम आदमी पार्टी की मजबूत टीम है और पार्टी सभी विधानसभा सीटों पर मजबूती से चुनाव लड़ेगी।


शहर में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा
पार्टी ने समीक्षा बैठक में माना कि पार्टी शहरी क्षेत्रों में कमजोर रही है। गांवों में पार्टी मजबूत है। अब पार्टी शहर में अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए काम करेगी। इसके लिए जल्द ही पार्टी की ओर से रणनीति तैयार की जाएगी। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता और वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग ढांडा के साथ सभी लोकसभा और जिला अध्यक्ष के साथ सर्कल प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed