{"_id":"69efd8120417770a4d083094","slug":"ed-tightens-its-grip-on-former-dig-bhullar-raids-11-locations-simultaneously-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1005784-2026-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पूर्व डीआईजी भुल्लर पर ईडी का शिकंजा, 11 ठिकानों पर एक साथ छापे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पूर्व डीआईजी भुल्लर पर ईडी का शिकंजा, 11 ठिकानों पर एक साथ छापे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
Trending Videos
पटियाला/चंडीगढ़। पांच लाख रुपये रिश्वत केस में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शिकंजा कस दिया है। सोमवार को ईडी ने चंडीगढ़ समेत पंजाब के 11 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी कर बड़े स्तर पर सर्च ऑपरेशन चलाया। यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत की जा रही है।
ईडी की टीमों ने चंडीगढ़ में दो, लुधियाना में पांच, पटियाला में दो, नाभा में एक और जालंधर में एक ठिकाने पर दबिश दी। ये सभी ठिकाने भुल्लर, उनके सहयोगियों और कथित बेनामी संपत्तियों से जुड़े लोगों के बताए जा रहे हैं। पटियाला के मोती बाग इलाके में एक नामी बिल्डर के घर और नाभा में सहयोगी कृष्णानु शारदा के आवास पर भी तलाशी ली गई। टीमों ने दस्तावेज और डिजिटल रिकॉर्ड कब्जे में लेकर वित्तीय लेन-देन की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इसी कड़ी में माछीवाड़ा साहिब में आप नेता भुपिंदर सिंह राठौर के दफ्तर पर भी ईडी ने छापा मारा। टीम ने राठौर से भुल्लर के साथ प्रॉपर्टी संबंधों को लेकर पूछताछ की। साहनेवाल क्षेत्र में भी कुछ लोगों से पूछताछ की गई है।
7.5 करोड़ रुपये नकद और 2.5 किलो सोना हुआ था बरामद
गौरतलब है कि सीबीआई ने भुल्लर को अक्तूबर 2025 में मंडी गोबिंदगढ़ में एक स्क्रैप डीलर से पांच लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया था। इसके बाद तलाशी में 7.5 करोड़ रुपये नकद, 2.5 किलो सोना और 26 लग्जरी घड़ियां बरामद हुई थीं। साथ ही 50 से अधिक संपत्तियों के दस्तावेज, बैंक खातों का ब्योरा, लॉकर की चाबियां, हथियार और कारतूस भी मिले थे।
वर्तमान में भुल्लर बुडैल जेल में बंद है। ईडी के अनुसार छापेमारी का मकसद अवैध कमाई के स्रोतों का पता लगाना, बेनामी संपत्तियों की पहचान करना और मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े ठोस सबूत जुटाना है। अधिकारियों ने संकेत दिए हैं कि जांच के दौरान और बड़े खुलासे हो सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X