{"_id":"69f07b0954c1bc6b470dd521","slug":"video-aam-aadmi-party-directly-responsible-for-power-cuts-dr-daljit-singh-cheema-2026-04-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"आम आदमी पार्टी बिजली कटौती के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार : डाॅ. दलजीत सिंह चीमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम आदमी पार्टी बिजली कटौती के लिए सीधे तौर पर जिम्मेदार : डाॅ. दलजीत सिंह चीमा
शिरोमणी अकाली दल ने आज कहा है कि राज्य भर में 8 से 10 घंटे के बिजली के कट लगाने के लिए आम आदमी पार्टी सरकार सीधे तौर पर जिम्मेदार है, क्योंकि वह अल्पकालिक बिजली खरीदने में नाकाम रही है और पहाड़ी राज्यों के साथ बिजली विनिमय समझौता लागू नही कर सकी और फंडों की कमी के कारण बिजली की खरीद भी नही कर पा रही ।
यहां एक प्रेस बयान जारी करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता डाॅ. दलजीत सिंह चीमा ने कहा कि यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि पंजाब को ऐसे समय में बिजली कटौती का सामना करना पड़ रहा है जब खेती क्षेत्र के लिए कोई बिजली की मांग नही है। उन्होने कहा,‘‘ यह कुप्रबंधन का साफ मामला है।’’ उन्होने बिजली मंत्री संजीव अरोड़ा द्वारा अपनी विफलताओं को छिपाने के लिए बहाने बनाने के लिए कड़ी निंदा की है। उन्होने कहा,‘‘ अरोड़ा दावा कर रहे हैं कि यह स्थिति रखरखाव और उन्नयन कार्य के कारण हुई है। जबकि इस मामले में तथ्य यह है कि तलवंडी साबो थर्मल प्लांट जो कुछ समय पहले रखरखाव के लिए बंद किया गया था अब चालू हो गया है और रोपड़ थर्मल प्लांट की इस समय केवल एक ही इकाई बंद है।’’
डाॅ. चीमा ने कहा कि सच्चाई यह है कि आम आदमी पार्टी सरकार पीएसपीसीएल को अल्पकालिक बिजली खरीद के लिए राजी करने में नाकाम रही है, भले ही गर्मी का मौसम जल्दी शुरू होने से पहले ही चेतावनी दे दी गई थी। उन्होने कहा,‘‘ यहां तक कि पहाड़ी राज्यों के साथ बिजली विनिमय समझौते जिसके परिणामस्वरूप गर्मियों के महीनों में जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी राज्यों से पंजाब को बिजली जारी की जाती है उसमें भी देरी की गई। यह समझौता केवल 1 मई से ही लागू होगा।’’
वरिष्ठ अकाली नेता ने कहा कि सरकार फंडो की कमी के कारण तुरंत बिजली की खरीद करने में नाकाम रही है। उन्होने कहा,‘‘ पीएसपीसीएल गंभीर संकट में है क्योंकि सरकार ने फ्री में बिजली देने के कारण बिजली सब्सिडी जारी नही की है। यही कारण है कि समय पर बिजली की खरीद नही गई और जिसके कारण ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों के लोग बेहद परेशान हैं।’’
डाॅ. चीमा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान से मामले में तुरंत हस्तक्षेप की मांग करते हुए कहा ,‘‘ यदि आवश्यक बिजली खरीद के लिए कदम नही उठाए गए तो स्थिति बदतर हो जाएगी क्योंकि किसानों के टयूबवैल शुरू करने के बाद स्थिति बिगड़ जाएगी।’’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।