सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Engineers and doctors also rub sandalwood paste every day.

Chandigarh News: इंजीनियर और डॉक्टर भी हर रोज घिस रहे चंदन

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Engineers and doctors also rub sandalwood paste every day.
विज्ञापन

Trending Videos
चंडीगढ़। सेक्टर-36 के इस्कॉन और सेक्टर-20 के श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में हर रोज भगवान के लिए चंदन तैयार किया जा रहा है। शहर के डॉक्टर, इंजीनियर, व्यापारी, कॉलेज और यूनिवर्सिटी के छात्र-छात्राएं भी चंदन घिसने में भाग ले रहे हैं। हर रोज 50 से अधिक भक्त इस कार्य में जुटते हैं, जबकि छुट्टी के दिनों में यह संख्या और बढ़ जाती है।
इस्कॉन के प्रवक्ता अकिंचन प्रियदास ने बताया कि 20 अप्रैल से शुरू हुई चंदन यात्रा 11 मई को संपन्न होगी। लोगों में इसको लेकर काफी उत्साह है। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि भगवान को गर्मी से बचाने के लिए चंदन का लेप लगाया जा रहा है। 21 दिवसीय चंदन यात्रा में हर रोज श्रद्धालु सेवा के लिए पहुंचते हैं। बड़ी संख्या में श्रद्धालु सुबह से ही चंदन घिसना शुरू कर देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ की सांस्कृतिक विभाग की संयोजिका रूबी गुप्ता ने बताया कि यह चंदन यात्रा 11 मई तक चलेगी। उन्होंने बताया कि मठ से जुड़े दीक्षित लोग ही चंदन तैयार करते हैं। मान्यता है कि भगवान के लिए चंदन घिसने से उन्हें शीतलता प्राप्त होती है और भक्तों के जीवन में भी शांति आती है। इससे दुख-क्लेश दूर होते हैं और भगवान कृष्ण की भक्ति प्राप्त होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed