फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Enthusiastic response to henna, jewelry, and designer clothing; crowds throng the markets.

Chandigarh News: मेहंदी, ज्वेलरी और डिजाइनर कपड़ों पर बरसा प्यार, बाजारों में उमड़ी भीड़

Thu, 29 Oct 2026 01:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 01:56 AM IST
विज्ञापन
Enthusiastic response to henna, jewelry, and designer clothing; crowds throng the markets.
करवाचौथ की खरीदारी से चंडीगढ़ में 40 करोड़ के कारोबार का अनुमान
विज्ञापन

सेक्टर-17, 19, 22 और 35 की मार्केट में पैर रखने तक की जगह नहीं, लाइटवेट ज्वेलरी से लेकर बनारसी साड़ी तक की रही मांग
माई सिटी रिपोर्टर
चंडीगढ़। किसी को पिया के नाम की मेहंदी रचाने की जल्दी थी तो कोई साड़ी के साथ मैचिंग ज्वेलरी तलाश रही थी। किसी ने डिजाइनर सूट पसंद किया तो कोई पूजा की थाली और मिठाइयों की खरीदारी में जुटी रही। करवाचौथ की पूर्व संध्या पर बुधवार को चंडीगढ़ के बाजारों में ऐसा ही नजारा दिखा। सेक्टर-17, 19, 22 और 35 समेत शहर की प्रमुख मार्केटों में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। कपड़ों, कॉस्मेटिक्स, चूड़ियों, मेहंदी, ज्वेलरी और पूजा सामग्री की दुकानों पर देर तक रौनक रही। कारोबारियों के मुताबिक, त्योहार की खरीदारी से शहर में करीब 40 करोड़ रुपये का कारोबार होने का अनुमान है।
लाल के साथ मैरून, वाइन और रानी पिंक का क्रेज
इस बार पारंपरिक लाल रंग के साथ मैरून, वाइन, रानी पिंक और हरे रंग के परिधानों की मांग रही। बनारसी और सिल्क साड़ियों के साथ कढ़ाईदार सूट, हैवी एंब्रॉयडरी वाले दुपट्टे और इंडो-वेस्टर्न आउटफिट महिलाओं की पसंद बने। कपड़ों के साथ मैचिंग चूड़ियां, ईयररिंग्स और पर्स चुनने पर भी जोर रहा। बजट और रोजाना इस्तेमाल को ध्यान में रखते हुए महिलाओं ने हल्की चेन, पेंडेंट, अंगूठियां और नाजुक डिजाइन वाले नेकलेस पसंद किए।
विज्ञापन

मोबाइल पर डिजाइन देखकर लगवाई मेहंदी
मेहंदी लगवाने के लिए भी महिलाओं की भीड़ दिखी। पारंपरिक बेल-बूटों के साथ अरेबिक फ्लोरल पैटर्न और बारीक डिजाइन पसंद किए गए। कई महिलाएं मोबाइल पर अपनी पसंद का डिजाइन दिखाकर कलाकारों से उसी तरह मेहंदी लगवाती नजर आईं। किसी ने हथेली पर हल्का डिजाइन चुना तो किसी ने दोनों हाथों पर भरी हुई मेहंदी लगवाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

999 से 3500 रुपये तक के ब्यूटी पैकेज
करवाचौथ के लिए सैलून और ब्यूटी पार्लर में भी रौनक रही। यहां 999 से 3500 रुपये तक के पैकेज उपलब्ध रहे। महिलाओं ने फेशियल, बेसिक ग्रूमिंग, मेकअप और हेयर स्टाइलिंग जैसी सेवाएं लीं। त्योहार के चलते अपॉइंटमेंट और बुकिंग भी अहम रही।
पूजा की थाली से मिठाइयों तक खरीदारी
फैशन के साथ पारंपरिक सामान की खरीदारी भी खूब हुई। बाजारों में करवा, छलनी, दीपक, सजावटी पूजा थाली और अन्य सामग्री की मांग रही। मिठाई की दुकानों पर लड्डू और काजू कतली की खरीदारी हुई।

कोट
चंडीगढ़ में करवाचौथ के लिए हुई खरीदारी को देखते हुए शहर में 30 से 40 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। -चरंजीव सिंह, चेयरमैन, चंडीगढ़ व्यापार मंडल
कोट
इस बार लाइटवेट ज्वेलरी की मांग काफी ज्यादा रही है। इससे बिक्री भी अच्छी रही। करवाचौथ पर चंडीगढ़ के सर्राफा बाजार में एक दिन में करीब 25 करोड़ रुपये के कारोबार का अनुमान है। - महेंद्र खुराना, एमडी, सुंदर ज्वेलर्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed