{"_id":"6ae2cfc0ef2f8acdd30a1983","slug":"video-raid-on-a-fertilizer-and-pesticide-warehouse-in-bhucho-mandi-2026-10-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"भूचो मंडी में खाद गोदाम पर छापा, अवैध डीएपी समेत भारी मात्रा में कीटनाशक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूचो मंडी में खाद गोदाम पर छापा, अवैध डीएपी समेत भारी मात्रा में कीटनाशक बरामद
बठिंडा में खाद और कीटनाशकों के अवैध भंडारण के मामले में थाना नथाना पुलिस ने भुच्चो मंडी से लहरा बेगा रोड पर स्थित एक गोदाम के संचालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर की शिकायत पर यह कार्रवाई की गई है। पुलिस ने एम/एस एसआर गोयल ट्रेडिंग के संचालक विशाल गोयल को मामले में नामजद किया है।
जानकारी के अनुसार, 28 अक्तूबर को मिली गुप्त सूचना के आधार पर फर्टिलाइजर इंस्पेक्टर सुखप्रीत सिंह ने विभागीय टीम के साथ भुच्चो मंडी से लहरा बेगा रोड पर स्थित एक गोदाम की जांच की। जांच के दौरान गोदाम में संदिग्ध खाद और कीटनाशक दवाइयों का स्टॉक रखा हुआ पाया गया।
शिकायत के मुताबिक, गोदाम में सफेद रंग के बैगों में कुछ पदार्थ भंडारित किए गए थे।
इसके अलावा विभिन्न कंपनियों के खाद के खाली बैग भी मिले, जिन्हें अधिकारियों ने संदिग्ध बताया। मौके पर मौजूद फर्म के संचालक विशाल गोयल से गोदाम और वहां रखे खाद व कीटनाशकों से संबंधित दस्तावेज, खरीद बिल तथा अन्य रिकॉर्ड मांगे गए लेकिन शिकायत के अनुसार वह संबंधित दस्तावेज पेश नहीं कर सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।