फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   10 kg of heroin seized in Amritsar

भारत-पाक सीमा पर बीएसएफ की कार्रवाई: 10 किलो हेरोइन, पिस्तौल और टूटा ड्रोन बरामद

Thu, 29 Oct 2026 10:21 AM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर Published by: शाहिल शर्मा Updated Thu, 29 Oct 2026 10:21 AM IST
सार

 दोनों ही मामलों में थाना घंरिडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह खेप किन लोगों ने उठानी थी और आगे कहां सप्लाई की जानी थी। 

विज्ञापन
10 kg of heroin seized in Amritsar
अमृतसर में 10 किलो हेरोइन बरामद - फोटो : संवाद

विस्तार

भारत-पाकिस्तान सीमा पर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने दो अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए करीब दस किलो से ज्यादा हेरोइन, एक पिस्तौल और एक टूटा हुआ ड्रोन बरामद किया है। दोनों मामलों में थाना घरिंडा में एनडीपीएस एक्ट समेत संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किए गए हैं। 
विज्ञापन


पहले मामले में बीएसएफ की 181वीं बटालियन की सी कंपनी के अधिकारियों ने सीमा पर ड्रोन की हलचल पाई। इसके बाद तुरंत काहनगढ़ इलाके में सर्च किया गया। जांच के दौरान खेतों में पांच किलो 10 ग्राम नशीला पाउडर और 545 ग्राम पैकिंग सामग्री बरामद हुई। वहीं, दूसरे मामले में बीएसएफ की 10वीं बटालियन की डी कंपनी के अधिकारी के एस राणा को अटारी स्थित इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट (आईसीपी) पर कुछ गतिविधियां होने की सूचना मिली थी। 
विज्ञापन


अधिकारी की ओर से अपनी टीम के साथ मिलकर सीमा के साथ लगे खेतों में सर्च अभियान चलाया गया। इसी दौरान वहीं से पांच किलो 32 ग्राम हेरोइन, 1 किलो 156 ग्राम पैकिंग सामग्री, तुर्किये की कंपनी की जिगाना स्पोर्ट पिस्टल और डीजेआई मैट्रिस 400 मॉडल का टूटा हुआ क्वाडकॉप्टर ड्रोन बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 दोनों ही मामलों में थाना घंरिडा पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल यह जांच की जा रही है कि यह खेप किन लोगों ने उठानी थी और आगे कहां सप्लाई की जानी थी। 

वहीं इसके थाना घरिंडा पुलिस ने ही गुप्त सूचना के आधार पर अमरीक सिंह निवासी गांव मोदे नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया। आरोपी से पुलिस ने एक अवैध पिस्तौल मैगजीन और जिंदा कारतूस बरामद किए है। आरोपी को पिस्तौल पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए भेजा गया। जिसे वह आगे सप्लाई करने जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed