सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Former CM Capt Amarinder Singh Wrote Letter to Punjab Voters

Loksabha Election: मनमोहन सिंह के बाद अब कैप्टन अमरिंदर ने लिखा पत्र, लोगों से भाजपा को वोट देने की अपील

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 31 May 2024 01:17 PM IST
विज्ञापन
सार

पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह इस बार चुनाव प्रचार से दूर रहे हैं। वे पटियाला में हुई पीएम नरेंद्र मोदी की रैली में भी शामिल नहीं हुए थे। पटियाला से भाजपा उम्मीदवार और कैप्टन की पत्नी परनीत कौर के अनुसार, वे बीमार होने के कारण प्रचार नहीं कर रहे हैं। 

Former CM Capt Amarinder Singh Wrote Letter to Punjab Voters
पीएम नरेंद्र मोदी के साथ कैप्टन अमरिंदर सिंह। - फोटो : X @capt_amarinder
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

पंजाब में एक जून को मतदान होना है। प्रचार थम चुका है। लोगों से वोटिंग के लिए अपील जारी है। गुरुवार को पूर्व पीएम मनमोहन सिंह ने पंजाब के लोगों के नाम एक पत्र लिख कांग्रेस को वोट देने की अपील की थी। अब पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी पंजाब के लोगों के नाम एक पत्र लिखा है। 
Trending Videos


अपने पत्र में पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने लिखा-मैं आपको समृद्ध और विकसित पंजाब के हमारे साझा दृष्टिकोण के लिए एक अपील और आशा से भरे दिल के साथ लिख रहा हूं। मैं आप सभी से बड़ी संख्या में बाहर आने और भाजपा उम्मीदवारों के लिए वोट करने का आग्रह करता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




कैप्टन ने पत्र में लिखा कि जैसा कि आप सभी जानते हैं, मेरी पत्नी परनीत कौर पटियाला में चुनाव लड़ रही हैं। मैं विशेष रूप से पटियाला लोकसभा के नागरिकों से अपील करता हूं कि वे बड़ी संख्या में आएं और उनका समर्थन करें।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed