सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage being thrown in Hallomajra, dumping ground

Chandigarh News: हल्लोमाजरा में फेंक रहे कुड़ा, डंपिंग ग्राउंड

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Garbage being thrown in Hallomajra, dumping ground
विज्ञापन

Trending Videos
चंडीगढ़। चंडीगढ़-अंबाला हाईवे से सटे गांव हल्लोमाजरा के लोग काफी परेशान हैं। गांव की स्थिति गंदगी के कारण खराब है। गांव के गवर्नमेंट हाई स्कूल के पीछे खाली जगह पर पानी भरा हुआ है, जिससे मच्छरों और गंदगी का प्रकोप बढ़ गया है। इसी के साथ वहां कूड़े का अंबार भी लगना शुरू हो गया है।
स्कूल के पीछे ग्राउंड में कूड़े का ढेर लगा दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई दिनों से सुनियोजित तरीके से यहां कूड़ा फेंका जा रहा है। उनका सवाल है कि नगर निगम के स्वास्थ्य विंग के पास पर्याप्त स्टाफ होने के बावजूद दिन के उजाले में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कूड़ा कैसे फेंका जा रहा है। यह एक गंभीर विषय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हल्लोमाजरा के सरकारी स्कूल के पीछे का ग्राउंड धीरे-धीरे अवैध डंपिंग ग्राउंड में बदलता जा रहा है। ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर यहां कूड़ा डाला जा रहा है। यह सब तब हो रहा है जब पूरे शहर में नगर निगम स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चला रहा है। यह खाली ग्राउंड हाईवे से बिल्कुल सटा हुआ है।
स्थानीय लोगों में अजय झा, बबलू व अन्य का कहना है कि शहर का कूड़ा डड्डूमाजरा डंपिंग ग्राउंड में जाना चाहिए, लेकिन यह कूड़ा यहां किसके कहने पर डाला जा रहा है, इसकी जांच होनी चाहिए। उन्होंने नगर निगम से इस पर तुरंत कार्रवाई की मांग की है और चेतावनी दी है कि यदि इसे नहीं रोका गया तो यहां और भी कचरा फेंका जाने लगेगा।

यह कहना है एमओएच का ...
नगर निगम के मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ डॉ. इंदरप्रीत कौर का कहना है कि कूड़ा गिराना ठीक नहीं है। यह कोई प्राइवेट लोगों का कूड़ा होगा। इस जगह को साफ करवाया जाएगा। वहां पर एक इंसपेक्टर की डयूटी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed