सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Garbage takes over greenery; forests turning into dumping grounds.

Chandigarh News: हरियाली पर कूड़े का कब्जा, जंगल बन रहे डंपिंग ग्राउंड

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Garbage takes over greenery; forests turning into dumping grounds.
विज्ञापन


चंडीगढ़। शहर की पहचान उसकी हरियाली और सुव्यवस्थित व्यवस्था से होती है लेकिन सेक्टर-44, 45 और 46 के रिहायशी इलाकों से सटे वन विभाग के क्षेत्र अब धीरे-धीरे कूड़ाघर में तब्दील होते नजर आ रहे हैं। जंगलों और हरित क्षेत्रों में घरेलू कचरा, निर्माण सामग्री का मलबा और अन्य अपशिष्ट खुलेआम फेंका जा रहा है। कई स्थानों पर कचरे के ढेर दूर से ही दिखाई देने लगे हैं।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह समस्या लंबे समय से बनी हुई है लेकिन वन विभाग की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही। उनका आरोप है कि यदि समय रहते निगरानी बढ़ाई जाती और नियम तोड़ने वालों पर चालान किए जाते तो हालात इतने खराब नहीं होते।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों की चिंता केवल कचरे तक सीमित नहीं है। जुलाई 2025 में सेक्टर-44 पेट्रोल पंप के पीछे स्थित जंगल में एक मानव कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। कंकाल मिलने की सूचना एक व्यक्ति ने पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि वन क्षेत्रों में नियमित गश्त और निगरानी नहीं हुई तो ये स्थान कूड़ा फेंकने के साथ-साथ असामाजिक गतिविधियों के अड्डे भी बन सकते हैं। उन्होंने प्रशासन, वन विभाग और नगर निगम से संयुक्त कार्रवाई कर वन क्षेत्रों को सुरक्षित और स्वच्छ बनाए रखने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed