{"_id":"6a32f76bd926e89cbe0b0d51","slug":"get-rid-of-smoke-in-just-five-minutes-a-new-chandigarh-will-roll-on-e-bus-wheels-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1047881-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: पांच मिनट में बस, धुएं से छुटकारा<bha>;<\/bha> ई-बसों के पहियों पर दौड़ेगा नया चंडीगढ़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: पांच मिनट में बस, धुएं से छुटकारा<bha>;</bha> ई-बसों के पहियों पर दौड़ेगा नया चंडीगढ़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडर टेकिंग (सीटीयू) की लोकल बसें एकदम पॉल्यूशन फ्री होने वाली हैं। खास बात यह है कि सीटीयू की ओर से केंद्र को पीएम ई-सेवा की 328 बसों का टेंडर लग गया है और इसके खुलने के बाद निर्धारित समय के भीतर चंडीगढ़ में अक्तूबर से बसों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। बसों की डिलीवरी अगले वर्ष तक पूरी हो जाएगी और उसके साथ चंडीगढ़ के बस यात्रियों को पांच मिनट में बसों की फ्रीक्वेंसी और पॉल्यूशन फ्री सफर मिलेगा। इन बसों के आने के बाद सीटीयू लोकल बेड़े से डीजल बसों को हटा देगा और उनको लॉन्ग रूट पर लगा देगा।
लोकल रूट्स का मैनुअल सर्वे शुरू
सीटीयू ने इस अभियान को लेकर चंडीगढ़ के लोकल रूट्स का मैनुअल सर्वे शुरू करवा दिया है। सर्वे के दौरान यह देखा जा रहा है कि किन रूट्स पर ज्यादा ट्रैफिक है और किसमें सामान्य और किसमें एकदम कम। ट्रैफिक किस समय होता है यह ऑब्जर्वेशन में है। यह सर्वे तीन से चार माह के भीतर पूरा कर लिया जाएगा।
फिलहाल सीटीयू के बेड़े में 380 बसें
फिलहाल सीटीयू के पास डीजल और इलेक्ट्रिक मिलाकर कुल 380 बसें हैं। इनमें 139 इलेक्ट्रिक और 258 डीजल बसें शामिल हैं। नई बसों के आने के बाद पीएम ई-बस सेवा के तहत बसों की संख्या 100 तक पहुंच जाएगी जबकि फेम-2 योजना के तहत पहले से 80 इलेक्ट्रिक बसें संचालित हैं।
विज्ञापन
फ्रीक्वेंसी होगी बेहतर
सीटीयू के अधिकारी के अनुसार चंडीगढ़ में चलने वाली ई-बसों की संख्या 450 के पार पहुंचने के बाद चंडीगढ़ के रूट्स की फ्रीक्वेंसी पांच मिनट तक आ सकती है। प्रयास यह किया जा रहा है कि जिन रूट्स में ज्यादा ट्रैफिक होता है उसमें ज्यादा बसें लगाई जाएं जिससे यात्रियों को परेशानी न हो। इसी तरह जिन रूट्स पर एक सीमित समय में ही ट्रैफिक ज्यादा होता है उसमें बसों की संख्या सीमित रखी जाएगी।
कोट्स
पीएम ई-बस सेवा का नया टेंडर लग चुका है। इसके तहत 328 बसें आएंगी। टेंडर के खुलने के बाद निर्धारित समय के दौरान बसों की डिलीवरी शुरू हो जाएगी। इन बसों के आने के बाद हम चंडीगढ़ से डीजल बसों को हटा देंगे और सिर्फ इलेक्ट्रिक बसें ही चलेंगी जिससे पॉल्यूशन भी खत्म होगा और यात्रियों को बसों के लिए ज्यादा इतंजार भी नहीं करना पड़ेगा। -अविकेश गुप्ता, डायरेक्टर, चंडीगढ़ ट्रांसपोर्ट अंडरटेकिंग