{"_id":"6988fb0a68c3adb883032771","slug":"haryana-defeated-chandigarh-to-win-the-triangular-womens-cricket-tournament-chandigarh-news-c-16-pkl1049-944091-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हरियाणा ने चंडीगढ़ को हराकर त्रिकोणीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हरियाणा ने चंडीगढ़ को हराकर त्रिकोणीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट जीता
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हरियाणा ने चंडीगढ़ को हराकर त्रिकोणीय महिला क्रिकेट टूर्नामेंट 2026 की विजेता ट्रॉफी को जीतने में कामयाबी हासिल की। दो दिवसीय टूर्नामेंट का आयोजन सरकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सेक्टर-26 के क्रिकेट ग्राउंड पर किया गया। टूर्नामेंट के फाइनल में हरियाणा ने चंडीगढ़ की महिला टीम को 9 विकेट से पराजित किया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए चंडीगढ़ की टीम ने 15 ओवर में 5 विकेट पर 162 रन बनाए। चंडीगढ़ की ओर से सविता ने नाबाद 28 रन और कप्तान जिया चौबे ने 26 रन का योगदान दिया। हरियाणा की गेंदबाजी में दीपा सक्सेना, वृंदा और लाडली खातून ने एक-एक विकेट चटकाया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए हरियाणा की टीम ने 14.1 ओवर में 1 विकेट पर 163 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। हरियाणा की ओर से दीपा सक्सेना ने नाबाद 61 रन की बेहतरीन पारी खेली, जबकि कप्तान वृंदा ने 40 रन बनाए। दीपा सक्सेना को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।
इससे पहले दिन में खेले गए मुकाबले में हरियाणा ने दिल्ली को 10 विकेट से हराया। टॉस जीतकर हरियाणा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली की टीम 15 ओवर में 7 विकेट पर 114 रन ही बना सकी। दिल्ली की ओर से सेजल ने 36 रन और रानी ने 29 रन बनाए। हरियाणा से गेंदबाजी में निकिता और लाडली खातून ने एक-एक विकेट हासिल किया।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरियाणा टीम ने बिना कोई विकेट गंवाए 9.1 ओवर में 115 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। हरियाणा की ओर से दीपा सक्सेना ने नाबाद 52 रन, जबकि निकिता ने नाबाद 50 रन की शानदार पारी खेली।
Trending Videos