{"_id":"6988fafe6a608b0e6a0281f8","slug":"the-protest-erupted-at-the-hallomajra-public-meeting-and-the-mp-himself-listened-to-the-peoples-concerns-chandigarh-news-c-16-pkl1091-944503-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: हल्लोमाजरा जनसभा में उठा विरोध, सांसद ने खुद सुनी जनता की बात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: हल्लोमाजरा जनसभा में उठा विरोध, सांसद ने खुद सुनी जनता की बात
विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos
चंडीगढ़। हल्लोमाजरा में रविवार को आयोजित जनसभा के दौरान उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब एक स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता को अपनी बात रखने से रोके जाने का आरोप लगा। जनसभा में पहुंचे सांसद मनीष तिवारी के समक्ष इलाके की समस्याएं रखने आए सामाजिक कार्यकर्ता मनोज झा को कुछ लोगों ने बोलने से रोक दिया। आरोप लगाया गया कि वह भाजपा से जुड़ा है और कार्यक्रम को बाधित करने की नीयत से आया है।
हालांकि, स्थिति उस समय संभल गई, जब सांसद मनीष तिवारी खुद आगे आए और मनोज झा की बात सुनी। मनोज ने सांसद के सामने हल्लोमाजरा में सीवरेज व्यवस्था की बदहाली, गंदे पेयजल की सप्लाई और जर्जर सड़कों जैसे गंभीर मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य किसी राजनीतिक विवाद को जन्म देना नहीं बल्कि इलाके की जमीनी समस्याओं को जनप्रतिनिधि तक पहुंचाना है। सांसद मनीष तिवारी ने लोगों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही हल्लोमाजरा का दोबारा दौरा करेंगे और मौके पर जाकर समस्याओं की वास्तविक स्थिति का जायजा लेंगे। इसके लिए उन्होंने स्थानीय नेताओं को कार्यक्रम तय करने के निर्देश भी दिए। जनसभा में मौजूद लोगों ने सांसद द्वारा समस्याएं सुने जाने पर संतोष जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन