{"_id":"69f7b8b9fdca7afdf2098b62","slug":"journalist-premier-league-2026-rajasthan-enter-final-win-by-4-wickets-over-up-media-fighters-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1010732-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग 2026: राजस्थान फाइनल में, यूपी मीडिया फाइटर्स पर 4 विकेट से जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग 2026: राजस्थान फाइनल में, यूपी मीडिया फाइटर्स पर 4 विकेट से जीत
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंचकूला के ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए जर्नलिस्ट प्रीमियर लीग 2026 के सेमीफाइनल में राजस्थान ने यूपी मीडिया फाइटर्स को 4 विकेट से हराकर फाइनल में जगह बना ली। अब खिताबी मुकाबले में उसका सामना हिमाचल से होगा।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी मीडिया फाइटर्स की शुरुआत खराब रही और शुरुआती विकेट जल्दी गिर गए। जुहैब (13), मयूर शुक्ला (21) और ऋषि सिंह सेंगर (7) सस्ते में आउट हो गए। इसके बाद सतेंद्र मेहरोत्रा (47) और देवेश पांडे (58) ने शानदार साझेदारी कर टीम को संभाला। देवेश ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 31 गेंदों में 8 चौके और 1 छक्के की मदद से 58 रन बनाए। निर्धारित 20 ओवर में यूपी की टीम 169/8 का स्कोर ही बना सकी।
राजस्थान की ओर से अंकित तिवारी और अवज पंचाल ने 2-2 विकेट लिए, जबकि मनीष दीक्षित और आदित्य अत्रेय को 1-1 सफलता मिली। 170 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए राजस्थान ने संतुलित शुरुआत की। सतीश कुमावत ने 25 गेंदों में 41 रन बनाकर टीम को मजबूती दी, लेकिन मध्यक्रम के लड़खड़ाने से टीम 88/5 पर संकट में आ गई।
गर्वित नारंग ने जिम्मेदारी संभालते हुए नाबाद 45 रन की मैच जिताऊ पारी खेली। मनीष दीक्षित ने भी 21 रन बनाकर अहम योगदान दिया। राजस्थान ने 19.3 ओवर में 172/6 बनाकर मुकाबला जीत लिया। यूपी की ओर से ऋषि सिंह सेंगर ने 3 विकेट लिए।
Trending Videos