सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Kalal K. Bhakare and Suraj Ramteke got first place in weightlifting

Chandigarh News: वेटलिफ्टिंग में कलाल के. भाकरे और सूरज रामटेके को पहला स्थान

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
Kalal K. Bhakare and Suraj Ramteke got first place in weightlifting
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन के स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से सेंट्रल सिविल सर्विसेज कल्चरल एंड स्पोर्ट्स बोर्ड के तत्वावधान में ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज वेटलिफ्टिंग एवं पावरलिफ्टिंग टूर्नामेंट 2025-26 का आयोजन किया जा रहा है। के पहले दिन कलाल के. भाकरे और सूरज रामटेके ने अपने अपने वर्ग में पहला स्थान हासिल किया।
Trending Videos


सेक्टर-42 के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के वेटलिफ्टिंग हॉल में इसका शुभारंभ हुआ। 10 मार्च तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में देश भर के विभिन्न केंद्रीय सरकारी विभागों के लगभग 400 प्रतिभागी अपनी ताकत का प्रदर्शन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेटलिफ्टिंग के सीनियर महिला के 48 किग्रा वर्ग में महाराष्ट्र की कलाल के. भाकरे ने कुल 73 किग्रा वजन उठाकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छत्तीसगढ़ की संगीता देवांगन ने 52 किग्रा वर्ग में दूसरे और कर्नाटक की लक्ष्मी डी. 45 किग्रा वर्ग में तीसरे स्थान पर रहीं। सीनियर पुरुष के 60 किग्रा वर्ग में छत्तीसगढ़ के सूरज रामटेके ने कुल 191 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक पर कब्जा किया। सीसीएससीएसबी के अजय ने 163 किग्रा भार के साथ दूसरा और हरियाणा के पवन ने 156 किग्रा के साथ तीसरा स्थान मिला।
इस मौके पर मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह रहे। समारोह की शुरुआत में खिलाड़ियों ने शपथ ली। इस अवसर पर चंडीगढ़ एमेच्योर वेटलिफ्टिंग एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कमलदीप सिंह, रिटायर्ड चीफ कोच केडीएस नागरा सीसीएससीएसबी के संयोजक रतन सिंह राणा और नोडल अधिकारी डॉ. भगवंत सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed