सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Manipur-Nagaland-Sikkim registered a resounding victory

Chandigarh News: मणिपुर-नगालैंड-सिक्किम ने दर्ज की शानदार जीत

Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Manipur-Nagaland-Sikkim registered a resounding victory
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) की मेजबानी में चल रही वुमेन अंडर-23 वनडे ट्रॉफी के प्लेट ग्रुप मुकाबलों में पूर्वोत्तर की टीमों का दबदबा देखने को मिला। मणिपुर, नागालैंड और सिक्किम ने अपने-अपने मैच जीतकर अंक तालिका में अहम बढ़त बनाई। मुकाबले सेक्टर-16, सेक्टर-26 और पंचकूला के मैदानों पर खेले गए।
Trending Videos


मणिपुर ने मेघालय को पांच विकेट से हराया
सेक्टर-16 क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मैच में मणिपुर ने मेघालय को पांच विकेट से मात दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मेघालय की टीम 42.4 ओवर में 121 रन पर सिमट गई। सुरिती ने सर्वाधिक 25 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मणिपुर की ओर से नोनिबाला (3/17) और के सयातोम्बी (3/23) ने तीन-तीन विकेट झटककर मेघालय की पारी को समेट दिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए मणिपुर ने 40.3 ओवर में पांच विकेट खोकर 122 रन बना लिए। बरकतुन ने 54 और केबरिया ने 26 रन की उपयोगी पारी खेली।

नागालैंड की छह विकेट से जीत
जीएमएसएसएस-26 मैदान में नागालैंड ने अरुणाचल प्रदेश को छह विकेट से हराया। पहले बल्लेबाजी करते हुए अरुणाचल प्रदेश की टीम 30.2 ओवर में 99 रन पर ऑलआउट हो गई। लोजेन अशफाक ने 35 रन बनाए। नागालैंड की ओर से इडुआब्यूल ने तीन विकेट लेकर विपक्षी टीम की कमर तोड़ दी। जवाब में नागालैंड ने 27.3 ओवर में चार विकेट पर 100 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। राधिका मंडल ने 38 रन की अहम पारी खेली।

सिक्किम ने 44 रन से मिजोरम को हराया
ताऊ देवी लाल स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में सिक्किम ने मिजोरम को 44 रन से शिकस्त दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए सिक्किम ने 50 ओवर में पांच विकेट पर 239 रन बनाए। समयिता (65) और दिकचा (52) ने अर्धशतकीय पारियां खेलीं। लक्ष्य का पीछा करते हुए मिजोरम की टीम 48.2 ओवर में 195 रन पर सिमट गई। जैसिंटा ने 13 चौकों की मदद से शानदार 120 रन बनाए, लेकिन उनकी यह पारी टीम को जीत नहीं दिला सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed