{"_id":"6a32eb5b30d3e3e48b0a0a74","slug":"mid-day-meal-workers-demand-release-of-wages-chandigarh-news-c-16-pkl1079-1047977-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मिड-डे मील कर्मचारियों ने वेतन जारी करने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मिड-डे मील कर्मचारियों ने वेतन जारी करने की उठाई मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंडीगढ़। सरकारी स्कूलों में कार्यरत मिड-डे मील कर्मचारियों ने लंबित वेतन और अन्य मांगों को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता संजय टंडन से मुलाकात की। कर्मचारियों ने बताया कि उन्हें अप्रैल और मई महीने का मानदेय अभी तक नहीं मिला है, जिससे आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हैं।
कर्मचारियों ने मांग की कि उनका लंबित वेतन जल्द जारी किया जाए और हरियाणा के कर्मचारियों की तरह सुविधाएं दी जाएं। उनका कहना है कि चंडीगढ़ में उन्हें 4,500 रुपये प्रतिमाह मानदेय मिलता है, जबकि हरियाणा में 7 हजार रुपये दिए जाते हैं। साथ ही चंडीगढ़ में 10 महीने का भुगतान होता है, जबकि हरियाणा में 11 महीने का मानदेय मिलता है। संजय टंडन ने यूटी शिक्षा सचिव से बातचीत की। शिक्षा सचिव ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों का लंबित वेतन एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाएगा। टंडन ने कर्मचारियों की मांगों का समर्थन करते हुए कहा कि उनके साथ न्याय होना चाहिए और समय पर वेतन मिलना जरूरी है।