{"_id":"69f66364743bdf9b820c8967","slug":"mika-to-perform-mega-show-for-anti-drug-campaign-meets-governor-chandigarh-news-c-16-pkl1049-1010213-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नशा विरोधी अभियान के लिए मेगा शो करेंगे मीका, राज्यपाल से की मुलाकात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नशा विरोधी अभियान के लिए मेगा शो करेंगे मीका, राज्यपाल से की मुलाकात
विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। प्रसिद्ध पंजाबी और बॉलीवुड गायक मीका सिंह अब नशा विरोधी अभियान के लिए चंडीगढ़ में एक मेगा शो करेंगे। यह शो बिना किसी शुल्क के होगा। जिसमें अर्जित की गई आय नशा विरोधी अभियान को सशक्त बनाने में खर्च की जाएगी।
मीका सिंह पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से पंजाब लोक भवन में शिष्टाचार भेंट के लिए पहुंचे थे। इस दौरान राज्यपाल ने उनसे राज्य में नशा विरोधी अभियान से जुड़ने को कहा। जिसके ऊपर मीका सिंह ने पूरा सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वह चंडीगढ़ प्रशासन के साथ मिलकर शहर में एक मेगा शो आयोजित करेंगे। उन्होंने बताया कि यह शो बिना किसी टिकट शुल्क के आयोजित किया जाएगा तथा इससे प्राप्त समस्त सहयोग नशा विरोधी अभियान को सशक्त बनाने में समर्पित किया जाएगा।
फिल्म सिटी बनाने का दिया सुझाव
बैठक में पंजाबी भाषा, संस्कृति और विरासत को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने पर भी चर्चा हुई। मीका सिंह ने सुझाव दिया कि पंजाब में बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड के स्तर की एक विश्वस्तरीय फिल्म सिटी विकसित की जानी चाहिए, जिससे फिल्म निर्माताओं और पर्यटकों को आकर्षित किया जा सके। उन्होंने कहा कि इस पहल से न केवल पंजाब की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिलेगी, बल्कि राज्य के राजस्व में भी वृद्धि होगी।
Trending Videos