{"_id":"69ae2dc1399ad4262a091a09","slug":"one-crore-vehicles-running-without-insurance-in-punjab-haryana-chandigarh-highcourt-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना बीमा दौड़ रहे एक करोड़ वाहन: मुआवजा मिलने में दिक्कत, संसद में पेश आंकड़ों के आधार पर हाईकोर्ट में अर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना बीमा दौड़ रहे एक करोड़ वाहन: मुआवजा मिलने में दिक्कत, संसद में पेश आंकड़ों के आधार पर हाईकोर्ट में अर्जी
विवेक शर्मा, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:48 AM IST
विज्ञापन
सार
चंडीगढ़ में करीब 14.27 लाख वाहन पंजीकृत हैं, जिनमें से दो लाख से अधिक वाहन बिना वैध बीमा के सड़कों पर चल रहे हैं। वहीं हरियाणा में करीब 1.3 करोड़ वाहनों में से 41 लाख से अधिक वाहन बिना इंश्योरेंस के हैं।
ट्रैफिक
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
विस्तार
पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में करीब एक करोड़ वाहन बिना वैध बीमा के सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इस गंभीर मुद्दे को लेकर मोटर वाहन अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन से संबंधित एक जनहित याचिका पर सुनवाई के दौरान नई अर्जी पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट में दाखिल की गई है। मामले पर हाईकोर्ट 10 मार्च को सुनवाई करेगा। वाहनों का बीमा न होने से दुर्घटना की स्थिति पीड़ितों को मुआवजा मिलने में समस्या आ रही है।
मोहाली निवासी एडवोकेट कुंवर पाहुल सिंह द्वारा दाखिल अर्जी में संसद में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय द्वारा प्रस्तुत आंकड़ों का हवाला दिया गया है। अर्जी में बताया गया है कि ट्राइसिटी और दोनों राज्यों में बड़ी संख्या में वाहन बिना थर्ड पार्टी इंश्योरेंस के सड़कों पर चल रहे हैं, जो न केवल कानून का उल्लंघन है बल्कि सड़क दुर्घटनाओं के पीड़ितों के लिए भी गंभीर समस्या पैदा कर रहा है।
Trending Videos