सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Chandigarh-Punjab News ›   Punjab Budget Session 2026 today all update

Punjab Budget Session: कांग्रेस का वाॅकआउट, अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने नहीं देने का आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: Nivedita Updated Mon, 09 Mar 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
सार

नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान उनका प्रश्न शामिल न करने पर सवाल उठाए हैं। बाजवा ने कहा कि मेरा सवाल कृषि नीति को लेकर था।

Punjab Budget Session 2026 today all update
कांग्रेसी विधायक वरिंदर मीत सिंह और पूर्व मंत्री कुलदीप धालीवाल के बीच गैलरी में हुई तीखी बहस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पंजाब विधानसभा के बजट सत्र के तीसरे दिन की कार्यवाही शुरू हो गई है। नेता प्रतिपक्ष प्रताप बाजवा ने पंजाब विधानसभा सत्र के दौरान उनका प्रश्न शामिल न करने पर सवाल उठाए हैं। बाजवा ने कहा कि मेरा सवाल कृषि नीति को लेकर था। पहले सवाल का नंबर कुछ और था लेकिन बाद में इसमें बदलाव कर दिया गया और प्रश्नकाल को खत्म कर दिया है। मंत्री कृषि नीति पर जवाब नहीं देना चाहते थे जिस कारण ही ऐसा किया गया हैं। बाजवा ने कहा कि ऐसा नहीं होना चाहिए। यह गलत प्रथा अपनाई जा रही है।

Trending Videos


कांग्रेस के नेताओं ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाॅकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायकों ने नारेबाजी की और आरोप लगाया कि उन्हें राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर बोलने का समय नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आज राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान भी वाकआउट कर दिया। कांग्रेस विधायकों को जवाब सुनने से भागना है। सीएम मान और अन्य विधायकों की तरफ से अपनी बात रखी जानी है जिसे कांग्रेस विधायक सुनना नहीं चाहते थे। सरकार के कार्यों से वे घबरा गए हैं। लोगों ने चुनकर भेजा है लेकिन वह अपना पक्ष तक रखना जरूरी नहीं समझते हैं। चीमा ने कहा कि हमारी सरकार ने पांच गारंटियों को चार साल के अंदर पूरा कर दिया है। टोल प्लाजा बंद करवा दिया और अब महिलाओं को 1000 से 1500 महीना देने की गारंटी पूरी कर दी है। कांग्रेस वॉकआउट करने वाली पार्टी बन गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed