{"_id":"69ae6b9a3536dc96cb08c40f","slug":"controversy-erupts-over-rss-event-at-panjab-university-police-detain-protesting-students-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh: पीयू में आरएसएस के कार्यक्रम पर विवाद, विरोध कर रहे छात्रों को पुलिस ने किया डिटेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh: पीयू में आरएसएस के कार्यक्रम पर विवाद, विरोध कर रहे छात्रों को पुलिस ने किया डिटेन
संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़
Published by: Nivedita
Updated Mon, 09 Mar 2026 12:12 PM IST
विज्ञापन
सार
विरोध कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि बनवीर सिंह ना तो कोई सिख इतिहासकार है और ना ही कोई विद्वान। वह पहले भी विवादों में रहे हैं। ऐसे लोगों को विश्वविद्यालय में वक्ता के तौर पर बुलाना निंदनीय है।
प्रदर्शनकारी छात्रों को ले जाती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
चंडीगढ़ की पंजाब यूनिवर्सिटी के लॉ ऑडिटोरियम में सोमवार को गुरु तेग बहादुर जी के जन्म दिहाड़े को समर्पित कार्यक्रम के दौरान हंगामा हो गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर आरएसएस के बनवीर सिंह के पहुंचने का विद्यार्थियों ने विरोध किया। विरोध कर रहे छात्रों ने कार्यक्रम से पहले ही कैंपस में प्रदर्शन करते हुए पीयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
Trending Videos
स्थिति को देखते हुए विश्वविद्यालय परिसर में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़ रहे विद्यार्थियों को पुलिस ने स्टूडेंट सेंटर के पास ही रोक लिया और कई छात्रों को वहीं डिटेन कर लिया। इस दौरान पुलिस और विद्यार्थियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई, जिससे कुछ समय के लिए माहौल तनावपूर्ण हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
कार्यक्रम स्थल के आसपास पुलिस की भारी तैनाती रही, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने। वहीं विरोध कर रहे विद्यार्थियों ने कहा कि बनवीर सिंह ना तो कोई सिख इतिहासकार है और ना ही कोई विद्वान। वह पहले भी विवादों में रहे हैं। ऐसे लोगों को विश्वविद्यालय में वक्ता के तौर पर बुलाना निंदनीय है।
वहीं पीयूसीएसी अध्यक्ष गौरववीर सिंह ने कहा कि सभी को अपना विचार रखने का अधिकार है। आरएसएस सभी धर्म का सम्मान करती है। इस कार्यक्रम का राजनीति से कोई लेना देना नहीं है।