{"_id":"69aea82ee7e017eccb051a4d","slug":"cricketer-abhishek-sharma-half-century-his-uncle-amit-beas-preparations-for-welcome-in-amritsar-see-video-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'अभिषेक का बल्ला जरूर चलेगा': तूफानी पारी पर क्या बोले चाचा अमित? अमृतसर में स्वागत की तैयारी, Video","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'अभिषेक का बल्ला जरूर चलेगा': तूफानी पारी पर क्या बोले चाचा अमित? अमृतसर में स्वागत की तैयारी, Video
संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)
Published by: Ankesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 04:30 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय टीम के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टी20 वर्ल्ड कप के फाइनल में आतिशी पारी खेली। अभिषेक ने मात्र 21 गेंदों में 52 रन बनाए। अमृतसर में रहने वाले अभिषेक शर्मा के चाचा ने इस पारी को लेकर क्या कहा... सुनिए उनकी जुबानी
क्रिकेटर अभिषेक शर्मा के चाचा अमित व्यास।
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
भारत की टी20 वर्ल्ड कप 2026 में ऐतिहासिक जीत कई मायनों में खास रही। अहमदाबाद में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 96 रनों से हराकर तीसरी बार खिताब अपने नाम किया। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बड़ी जीत दर्ज की है। इस जीत के हीरो पंजाब के अमृतसर के युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा भी हैं। अहम मुकाबले में अभिषेक शर्मा की अर्धशतकीय (52 रन) विस्फोटक पारी ने क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया।
Trending Videos
अभिषेक शर्मा के शानदार प्रदर्शन और भारतीय टीम की जीत पर अमृतसर में रहने वाले अभिषेक शर्मा के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके चाचा अमित व्यास ने खास बातचीत में बताया कि उन्हें पहले से विश्वास था कि फाइनल में अभिषेक का बल्ला जरूर चलेगा। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। उनके अनुसार अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा जल्द ही गुरु नगरी अमृतसर पहुंचेंगे, जहां परिवार की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
अमित व्यास ने उम्मीद जताई कि आने वाले मैचों में भी अभिषेक शर्मा इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया और देश का नाम रोशन करेंगे। उन्होंने कहा कि फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जो टूर्नामेंट की सबसे तेज हाफ सेंचुरी है। उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल थे। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।
अभिषेक शर्मा की इस दमदार पारी की बदौलत भारतीय टीम ने 20 ओवर में 255 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। जवाब में न्यूजीलैंड की टीम इस लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को ऐतिहासिक जीत दिला दी।
अमित व्यास ने कहा कि टूर्नामेंट की शुरुआत में अभिषेक शर्मा का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा था, जिसके चलते उनकी काफी आलोचना भी हुई थी। कुछ लोगों ने उन्हें टीम से बाहर करने तक की बात कही थी, लेकिन फाइनल में शानदार पारी खेलकर उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया। अमित व्यास ने कहा कि उन्हें अभिषेक शर्मा पर गर्व है और उनकी स्वागत की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।