{"_id":"69aea4954e27525a3b07ead2","slug":"video-cricketer-abhishek-sharma-uncle-in-amritsar-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, सुनिए क्या बोले चाचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 वर्ल्ड कप फाइनल में अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, सुनिए क्या बोले चाचा
Ankesh Kumar
Updated Mon, 09 Mar 2026 04:14 PM IST
Link Copied
भारतीय क्रिकेट टीम ने इतिहास रचते हुए तीसरी बार T20 वर्ल्ड कप अपने नाम कर लिया। फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए महज 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ दिया, जो टूर्नामेंट की सबसे तेज हाफ सेंचुरी रही। उन्होंने 21 गेंदों में 52 रन की शानदार पारी खेली, जिसमें तीन छक्के और छह चौके शामिल थे। उनकी इस तूफानी बल्लेबाजी ने मैच का रुख पूरी तरह भारत के पक्ष में कर दिया।
इस जीत के बाद अभिषेक शर्मा के परिवार में खुशी का माहौल है। उनके चाचा अमित व्यास ने बताया कि उन्हें पहले से विश्वास था कि फाइनल में अभिषेक का बल्ला जरूर चलेगा। उन्होंने कहा कि पूरा परिवार इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है। उनके अनुसार अभिषेक के पिता राजकुमार शर्मा जल्द ही गुरु नगरी अमृतसर पहुंचेंगे, जहां परिवार की ओर से उनका जोरदार स्वागत किया जाएगा।
अमित व्यास ने उम्मीद जताई कि आने वाले मैचों में भी अभिषेक शर्मा इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया और देश का नाम रोशन करेंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।