{"_id":"69ad942c5ef970323705f429","slug":"video-bihar-day-programme-to-be-held-at-new-grain-market-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"22 मार्च को करनाल की नई अनाज मंडी में बिहार दिवस पर होगा कार्यक्रम...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
22 मार्च को करनाल की नई अनाज मंडी में बिहार दिवस पर होगा कार्यक्रम...
नई अनाज मंडी में पूर्वाचल सभा की ओर से आयोजित बैठक दिलीप कुमार महतो की अध्यक्षता में की गई। बैठक में अपने विचार रखते हुए पूर्वाचल सभा के प्रदेशाध्यक्ष संतोष पासवान ने बताया कि 22 मार्च को करनाल की नई अनाज मंडी में बिहार दिवस के अवसर पर कार्यक्रम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल, विधान सभा अध्यक्ष हरविंद्र कल्याण, विधायक जगमोहन आनंद, विधायक योगेंद्र राणा, मेयर रेनू बाला गुप्ता, विधायक भगवान दास कबीरपंथी और बिहार के कई मंत्रियों को बुलाया जाएगा। संतोष ने बताया कि इस बिहार दिवस को मनाने के लिए हर घर को न्यौता दिया जाएगा। इस अवसर पर रोहित यादव, संजीव कुमार पासवान, बाबू राम, ओमकुमार, सुमरीत पासवाल, बालचन पासवान और पवन रजवाहा के साथ अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।