{"_id":"69ae241c4ce6023fdb092cfd","slug":"video-t20-world-cup-jhansi-celebrates-victory-celebrates-diwali-after-holi-distributes-sweets-and-fireworks-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: झांसी में जीत का जश्न, होली के बाद मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
T20 World Cup: झांसी में जीत का जश्न, होली के बाद मनाई दीपावली, आतिशबाजी कर बांटी मिठाइयां
झांसी ब्यूरो
Updated Mon, 09 Mar 2026 07:06 AM IST
भारत और न्यूजीलैंड के बीच रविवार को हुए फाइनल मुकाबले भारत की जीत के बाद लोगों ने नारे लगाए। आतिशबाजी कर मिठाई बांटी। इलाइट चौराहा, सदर बाजार, बड़ा बाजार पर सैकड़ों लोग इकट्ठा हुए और भारत माता के जयकारे लगाए। जश्न का सिलसिला देर रात तक चला। महानगर की प्रमुख सड़कों पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। मैच के दौरान कई स्थानों पर बड़ी एलईडी लगाई गई थी। सूद कॉलोनी के पार्क, भट्टागांव, सीपरी बाजार के आर्य कन्या चौराहा, जीआईसी स्थित स्पोर्ट कॉम्प्लेक्स में एलईडी पर मैच देखने के लिए लोग उमड़े। जैसे ही भारत की जीत हुई, लोगों ने जोरदार तालियां बजाईं और एक-दूसरे को बधाइयां दीं। कई स्थानों पर लोग तिरंगा लेकर नाचते-गाते दिखाई दिए। शहर के कई इलाकों में पटाखे भी फोड़े गए और लोगों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जीत का जश्न मनाया। क्रिकेट प्रेमियों का कहना था कि टीम इंडिया की इस ऐतिहासिक जीत ने पूरे देश को गर्व से भर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।