{"_id":"69ad94a8b7f05b8a500eff8b","slug":"video-agriculture-minister-visit-to-karnal-2026-03-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल: पशुपालन, बागवानी तथा अन्य सहायक गतिविधियों को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक: कृषि मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल: पशुपालन, बागवानी तथा अन्य सहायक गतिविधियों को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक: कृषि मंत्री
कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं किसान एक्सपो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य की तरफ एक महत्वपूर्ण कदम है। वर्ष 2047 तक किसान की आय को चार गुणा करने व कृषि योग्य भूमि में से 20 प्रतिशत भूमि पर जैविक खेती करने का लक्ष्य रखा गया है।किसानों की आय बढ़ाने के लिए खेती के साथ-साथ पशुपालन, बागवानी तथा अन्य सहायक गतिविधियों को मजबूत करना अत्यंत आवश्यक है। कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्याम सिंह राणा रविवार को राष्ट्रीय डेरी अनुसंधान संस्थान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय डेयरी मेला एवं किसान एक्सपो 2026 के समापन व पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने मेले में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजेता पशुओ व किसानों को सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय डेयरी अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. धीर सिंह, केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. आर.के. यादव, गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान के निदेशक डॉ. एनएच मोहन,
नाबार्ड हरियाणा क्षेत्रीय के महाप्रबंधक गुरइकबाल सिंह, गुरु , संयुक्त निदेशक शिक्षा डॉ. एके सिंह ने भी अपने विचार रखे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।