{"_id":"69ae34c5ca912b12b40f61a0","slug":"video-international-womens-day-programme-organised-in-firozpur-railway-division-2026-03-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फिरोजपुर रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजपुर रेल मंडल में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम का आयोजन
फिरोजपुर रेल डिवीजन के डीआरएम संजीव कुमार ने कहा कि भारतीय रेल महिला यात्रियों तथा अपनी महिला कर्मचारियों के लिए विभिन्न कल्याणकारी गतिविधियाँ संचालित करती है। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारतीय रेल द्वारा अनेक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जा रही हैं। ट्रेनों में महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा गर्भवती महिलाओं के लिए आरक्षित एवं निचली बर्थ की विशेष व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त कई स्टेशनों पर महिलाओं के लिए अलग आरक्षण काउंटर, प्रतीक्षालय और शौचालय की सुविधा उपलब्ध है। मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों के अनारक्षित डिब्बों में भी महिलाओं के लिए अलग स्थान निर्धारित किया गया है।
महिला कर्मचारियों के कल्याण के लिए भारतीय रेल द्वारा बाल देखभाल (क्रेच) सुविधा, प्रशिक्षण कार्यक्रम तथा छात्रवृत्ति जैसी योजनाएँ संचालित की जा रही हैं। साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को सम्मानित किया जाता है, जिससे महिलाओं को आगे बढ़ने और समाज में सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहन मिलता है। आज जालंधर सिटी स्टेशन पर बुकिंग, सुरक्षा, सिग्नलिंग तथा ट्रैक मेंटेनेंस सहित सभी परिचालन और रखरखाव संबंधी कार्य पूर्णतः महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए गए। इसके अलावा जालंधर सिटी से फिरोजपुर कैंट के बीच चली रेलगाड़ी संख्या 54643 का परिचालन पूरी तरह महिला रेलकर्मियों के जिम्मे रहा। ट्रेन संख्या 54643 को महिला पॉइंट्समैन द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस अवसर पर, जालंधर सिटी रेलवे स्टेशन पर बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्रियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से “फोर्ट्रेस टिकट जांच” अभियान चलाया गया जो पूरी तरह महिला टिकट चेकिंग स्टाफ द्वारा किया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।