{"_id":"69ae9afcfd0d2bdb840ce013","slug":"threat-to-bomb-barmer-court-complex-panic-created-after-receiving-email-police-engaged-in-investigation-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कोर्ट का क्या फायदा, जब इंसाफ नहीं मिल सकता': बाड़मेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, हरकत में पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
'कोर्ट का क्या फायदा, जब इंसाफ नहीं मिल सकता': बाड़मेर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी से हड़कंप, हरकत में पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: Himanshu Priyadarshi
Updated Mon, 09 Mar 2026 03:33 PM IST
विज्ञापन
सार
Bomb Threat to Barmer Court: बाड़मेर न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल मिलने के बाद हड़कंप मच गया। पुलिस, बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड ने तलाशी ली, लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। पुलिस अब ई-मेल भेजने वाले की तलाश में जुटी है।
बाड़मेर कोर्ट परिसर को ड्रोन से बम गिराकर उड़ाने की धमकी के बाद जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजस्थान के सरहदी जिले बाड़मेर में न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद सोमवार को हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के माध्यम से दी गई थी, जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन सक्रिय हो गया। पुलिस ने तत्काल कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ाते हुए जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
Trending Videos
पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, तलाशी अभियान शुरू
सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नितेश आर्य भारी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वॉड और बम स्क्वॉड की टीमों को भी बुलाया गया। इसके बाद कोर्ट परिसर में गहन तलाशी अभियान चलाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
ई-मेल में ड्रोन से बम गिराने की दी गई चेतावनी
जानकारी के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल में दोपहर 1 बजे से पहले धमाका करने और ड्रोन से बम गिराने की बात लिखी गई थी। ई-मेल में यह भी लिखा गया था कि कोर्ट का क्या फायदा, जब बेगुनाह लोगों को इंसाफ नहीं मिल सकता। यह संदेश सौरव बिस्वास नाम की ई-मेल आईडी से भेजा गया था, जिसमें न्यायालय परिसर को बम से उड़ाने की खुली चुनौती दी गई थी।
तलाशी में नहीं मिला कोई संदिग्ध सामान
पुलिस ने बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड की मदद से पूरे कोर्ट परिसर की गहन जांच की। तलाशी के दौरान किसी भी प्रकार की संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। इसके बावजूद सुरक्षा के लिहाज से पूरे परिसर में निगरानी बनाए रखी गई।
पढ़ें- Rajasthan News: सदन में डोटासरा पर ‘भांग’ टिप्पणी को लेकर हंगामा; खेल विभाग में कोच भर्ती की हुई घोषणा
साइबर टीम कर रही ई-मेल भेजने वाले की तलाश
पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने बताया कि डीजे कोर्ट बाड़मेर के सरकारी मेल पर रविवार रात करीब 10:30 बजे यह धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ था। सोमवार को इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई। उन्होंने बताया कि साइबर टीम की मदद से ई-मेल भेजने वाले की लोकेशन ट्रैक करने की कोशिश की जा रही है।
एटीएस को भेजी जाएगी रिपोर्ट
धमकी भरे संदेश में कोर्ट परिसर खाली करने और दोपहर 1 बजे तक समय दिए जाने की बात भी लिखी गई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस पूरे मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है और इस संबंध में एटीएस तथा उच्च अधिकारियों को भी रिपोर्ट भेजी जाएगी।