Hindi News
›
Video
›
Rajasthan
›
Barmer News
›
Barmer News: Khaki turns colorful as police celebrate Holi with gulal; Ravindra Bhati joins the festivities
{"_id":"69a819e732f8abff1503f59b","slug":"police-personnel-threw-colours-and-gulal-with-great-enthusiasm-mla-ravindra-singh-bhati-applied-colours-to-the-soldiers-barmer-news-c-1-1-noi1403-4015570-2026-03-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"Barmer News: गुलाबी रंग में रंगी खाकी, पुलिसकर्मियों ने जमकर उड़ाया गुलाल, रविन्द्र भाटी भी होली खेलने पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Barmer News: गुलाबी रंग में रंगी खाकी, पुलिसकर्मियों ने जमकर उड़ाया गुलाल, रविन्द्र भाटी भी होली खेलने पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 06:22 PM IST
Link Copied
होली और धुलंडी का पर्व आमजन हर्षोल्लास के साथ मना सकें, इसके लिए पुलिस के जवान पूरे समय ड्यूटी पर तैनात रहे। इसी बीच बुधवार को बाड़मेर पुलिस लाइन में पुलिसकर्मियों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली का पर्व मनाया। इस दौरान पुलिस अधिकारी और जवान पूरी तरह होली के रंग में रंगे नजर आए। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा ने सभी पुलिसकर्मियों और अधिकारियों को होली की शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान शिव विधायक रविंद्रसिंह भाटी भी बाड़मेर पुलिस लाइन पहुंचे। यहां उन्होंने पुलिस अधिकारियों और जवानों के साथ होली खेलकर उनका उत्साह बढ़ाया। भाटी भी होली के रंग में रंगे नजर आए और जवानों के साथ जमकर डांस किया।
पुलिस जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए विधायक रविंद्रसिंह भाटी ने कहा कि हमारी सुरक्षा, शांति और सेवा के लिए हर समय तत्पर रहने वाले ये वीर जवान वास्तव में समाज के सच्चे प्रहरी हैं। त्योहारों के अवसर पर भी वे अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते, ताकि आमजन सुरक्षित और निश्चिंत होकर पर्व मना सकें। उन्होंने कहा कि ऐसे समर्पित पुलिसकर्मियों के साथ रंगों की खुशियां साझा करना उनके लिए गर्व और सम्मान की बात है।
वहीं बाड़मेर में होली और धुलंडी के पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर रही। पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा के निर्देशन में जिलेभर में विशेष सुरक्षा इंतजाम किए गए।
इसी के चलते बाड़मेर में आमजन ने शांतिपूर्ण तरीके से होली का पर्व मनाया। त्योहार के दौरान पुलिसकर्मियों ने ड्यूटी पर तैनात रहकर अपने कर्तव्यों का बखूबी निर्वहन किया। बुधवार को बाड़मेर पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस होली कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक नरेंद्र सिंह मीणा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतेश आर्य सहित अन्य अधिकारियों ने जवानों और उनके परिवारों के साथ होली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।