SA Inning
65/3 (8.3 ov)
Dewald Brevis 26(20)*
David Miller 2 (2)
New Zealand elected to bowl
{"_id":"69a823099db45f5d3c0c1384","slug":"t20-world-cup-india-bowling-coach-morne-morkel-press-conference-ahead-of-semi-final-against-england-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: गेंदबाजी कोच मोर्कल ने दुबे पर जताया भरोसा, खराब फील्डिंग पर रखी राय; जानें प्रदर्शन पर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: गेंदबाजी कोच मोर्कल ने दुबे पर जताया भरोसा, खराब फील्डिंग पर रखी राय; जानें प्रदर्शन पर क्या बोले?
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sovit Chaturvedi
Updated Wed, 04 Mar 2026 05:48 PM IST
विज्ञापन
सार
इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच से पहले भारतीय टीम के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने टीम की फील्डिंग और शिवम दुबे की गेंदबाजी पर अपनी राय रखी। शिवम का गेंदबाजी में मंहगा साबित होना भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है।
मोर्ने मोर्कल
- फोटो : IANS
विज्ञापन
विस्तार
भारत के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने मौजूदा टी20 विश्व कप में शिवम दुबे के गेंदबाजी में महंगे रहने के बावजूद उनका समर्थन किया है। मोर्कल ने जोर देकर कहा कि बाएं हाथ का यह बल्लेबाज जरूरत पड़ने पर टीम के लिए कुछ उपयोगी ओवर फेंक सकता है। भारत का सामना अब सेमीफाइनल में इंग्लैंड से गुरुवार को होना है। मोर्केल ने कहा कि गेंद के साथ दुबे की परेशानियां फॉर्म से ज्यादा एग्जीक्यूशन से जुड़ी हैं।
मोर्कल ने कहा, मुझे नहीं लगता कि यह गेंदबाजी में फॉर्म में गिरावट है। शिवम खेल को अच्छी तरह से जानते हैं। कई बार हमारा प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा और शायद कुछ गेंदों के पीछे की सोच बेहतर हो सकती थी, लेकिन फॉर्म के लिहाज से वह अभी भी हमें कुछ ओवर दे सकते हैं। उनके लिए गेंद के साथ बेहतर निर्णय लेना महत्वपूर्ण है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जिसमें हम सुधार करना चाहते हैं क्योंकि सच कहें तो, टीमें उन पर दबाव बनाने की कोशिश करेंगी। अगर हम गेंद के साथ उनके प्रदर्शन और सोच में सुधार कर सकें, तो इससे हमें बहुत मदद मिलेगी।
Trending Videos

खिलाड़ियों का किया बचाव
टी20 विश्व कप में भारत की फील्डिंग खराब रही है। लगभग हर मैच में खिलाड़ियों ने कैच छोड़े हैं जिसका खामियाजा टीम को भुगतना भी पड़ा है। भारत ने टूर्नामेंट में अब तक कुल 13 कैच छोड़े हैं जो किसी टीम द्वारा सर्वाधिक है। मोर्कल ने खराब फील्डिंग पर कहा कि खिलाड़ियों का ध्यान फील्डिंग में सुधार पर है। मोर्केल ने कहा कि टी20 विश्व कप में फील्डिंग मुख्य बिंदुओं में से एक है और कोई भी खिलाड़ी जानबूझकर कैच नहीं छोड़ रहा है। मोर्कल ने कहा, कोई भी जानबूझकर कैच छोड़ने की कोशिश नहीं करेगा। ऐसा नहीं है कि हम इसकी ट्रेनिंग नहीं करते। दरअसल, हमारी फील्डिंग पर बहुत ध्यान दिया जाता है और यह विश्व कप में यह प्रमुख बिंदुओं में से एक था। इसलिए खिलाड़ी फील्डिंग की ट्रेनिंग करते हैं और कड़ी मेहनत करते हैं।

मोर्कल बोले- तरीका नहीं मैच जीतना मायने रखता है
इंग्लैंड की तरह भारत का भी टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल तक का सफर आसान नहीं रहा है, लेकिन मोर्केल ने घरेलू टीम के अब तक के प्रदर्शन में निरंतरता नहीं रहने को खास तवज्जो नहीं दी। उन्होंने कहा कि सेमीफाइनल तक पहुंचने का तरीका नहीं बल्कि अगले दो मैच जीतना मायने रखता है। मोर्केल ने कहा, वे अच्छी टीमें हैं, वे अच्छा खेलते हैं। अगर आप उम्मीद करते हैं कि हम टीमों को 120 या 150 रन पर आउट कर देंगे तो ऐसी उम्मीद करना सही नहीं है। हम सेमीफाइनल में हैं और जीत हासिल करके ही यहां पहुंचे हैं। हम जानते हैं कि भारत में जीत-हार का अंतर बहुत कम होता है। यह मायने नहीं रखता कि आप सेमीफाइनल तक कैसे पहुंचते हैं। मायने यह रखता है कि आप अगले दो मैचों में कैसा प्रदर्शन करने वाले हैं।

मोर्केल ने कहा, इंग्लैंड की टीम बेहद चतुर है। उसकी टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं और उनकी बल्लेबाजी में गहराई है जिससे वह एक बहुत ही खतरनाक टीम बन जाती है। गेंदबाजी में उनके पास कई विकल्प हैं। मुझे लगता है कि जिस तरह से वे टी20 मैच खेलते हैं। जिस तरह से वे निडर होकर मैच को अपने पक्ष में करने की कोशिश करते हैं, उससे उन्हें मौके मिलेंगे और यही बात उन्हें एक खतरनाक टीम बनाती है। मुझे लगता है कि कल दो आक्रामक टीमों के बीच रोमांचक मुकाबला होगा।
पिच को लेकर क्या बोले गेंदबाजी कोच?
पिच के बारे में मोर्केल ने कहा, मैच से एक दिन पहले हम पक्के तौर पर नहीं कह सकते कि विकेट कैसा खेलेगा। भारत में अचानक बहुत गर्मी हो गई है, इसलिए नमी बनाए रखना और विकेट को सूखने से बचाना, मेरे विचार में बहुत महत्वपूर्ण होगा। टीम का चयन मैच के दिन की स्थिति के आधार पर किया जाएगा।