SA Inning
46/2 (5.3 ov)
Dewald Brevis 14(10)*
Aiden Markram 16 (14)
New Zealand elected to bowl
Live
SA vs NZ Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो झटके, डिकॉक और रिकेल्टन आउट हुए; मैककोन्ची को मिली सफलता
{"_id":"69a81a93a9eff632f50f52f4","slug":"sa-vs-nz-live-cricket-score-south-africa-vs-new-zealand-t20-world-cup-2026-1st-semi-final-match-at-kolkata-2026-03-04","type":"live","status":"publish","title_hn":"SA vs NZ Live Score: दक्षिण अफ्रीका को लगातार दो झटके, डिकॉक और रिकेल्टन आउट हुए; मैककोन्ची को मिली सफलता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Mayank Tripathi
Updated Wed, 04 Mar 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
खास बातें
Live Cricket Score (SA vs NZ) South Africa vs New Zealand T20 World Cup Semi Final: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज कोलकाता के ईडेन गार्डेन्स में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है। इस मैच में जीतने वाली टीम सीधे फाइनल में प्रवेश करेगी। वहीं, दूसरी टीम का सफर यहीं समाप्त हो जाएगा। कीवियों ने टॉस जीतकर दक्षिण अफ्रीका को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया है।
दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
- फोटो : ANI
विज्ञापन
Trending Videos
लाइव अपडेट
07:10 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: 12 पर दो झटके
दक्षिण अफ्रीका को दो झटके मैककोन्ची ने 12 के स्कोर पर दिए। उन्होंने क्विंटन डिकॉक और रेयान रिकेल्टन को पवेलियन भेजा। अब क्रीज पर एडेन मार्करम और डेवाल्ड ब्रेविस मौजूद हैं। 2 ओवर के बाद स्कोर 16 रन है।07:02 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू
दक्षिण अफ्रीका की पारी शुरू हो चुकी है। एडेन मार्करम और क्विंटन डिकॉक क्रीज पर मौजूद हैं।06:37 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक (विकेटकीपर), रेयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, मार्को यानसेन, कॉर्बिन बॉश, कगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी।न्यूजीलैंड: टिम सीफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, रचिन रवींद्र, ग्लेन फिलिप्स, मार्क चैपमैन, डेरिल मिचेल, जेम्स नीशम, मिचेल सैंटनर (कप्तान), कोल मैककॉन्ची, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।
06:34 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने जीता टॉस, चुनी गेंदबाजी
पहले सेमीफाइनल का रोमांच शुरू हो चुका है। न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। कीवी कप्तान मिचेल सैंटनर ने बताया कि मैट हेनरी और नीशम की वापसी हुई है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने तीन बदलावों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि कगिसो रबाडा, मार्को यानसेन और केशव महाराज की वापसी हुई है।06:24 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को बल्लेबाजी में दिखाना होगा दम
दूसरी ओर, न्यूजीलैंड की टीम भी बेहतरीन लय में दिखाई दी है। बल्लेबाजी में टिम सीफर्ट ने छह मुकाबलों में 157 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 216 रन बनाए हैं। वहीं, रचिन रवींद्र लगातार बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दे रहे हैं। ग्लेन फिलिप्स ने भी न्यूजीलैंड की लड़खड़ाती हुई पारी को बखूबी संभाला है। गेंदबाजी में मिचेल सैंटनर, मैट हेनरी और लोकी फर्ग्यूसन ने बढ़िया प्रदर्शन किया है।05:49 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: द. अफ्रीका के सभी खिलाड़ी फॉर्म में
दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी में एडेन मार्करम बेहतरीन फॉर्म में नजर आए हैं। मार्करम सात मैचों में 175 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 268 रन बना चुके हैं। वहीं, रेयान रिकेल्टन भी लगातार बल्ले से अहम योगदान दे रहे हैं। रिकेल्टन सात मैचों में 171 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 228 रन बना चुके हैं। क्विंटन डिकॉक ने भी पावरप्ले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को दमदार शुरुआत दी है। गेंदबाजी में लुंगी एनगिडी दक्षिण अफ्रीका की ओर से इस विश्व कप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज रहे हैं। एनगिडी छह मैचों में अब तक 12 विकेट अपने नाम कर चुके हैं। वहीं, कॉर्बिन बॉश 11 विकेट निकाल चुके हैं। रबाडा ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ सुपर-8 मैच में घातक गेंदबाजी की थी। हालांकि, वह जिम्बाब्वे के खिलाफ नहीं खेले थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
05:24 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा भारी
टी20 प्रारूप में दक्षिण अफ्रीका का पलड़ा न्यूजीलैंड के खिलाफ भारी रहा है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में दक्षिण अफ्रीका और न्यूजीलैंड की कुल 19 बार भिड़ंत हुई है, जिसमें से 12 मुकाबलों में जीत प्रोटियाज टीम के हाथ लगी है। वहीं, न्यूजीलैंड ने सिर्फ सात मैच जीते हैं। वहीं, टी20 विश्वकप में तो दक्षिण अफ्रीका का न्यूजीलैंड के खिलाफ जीत का रिकॉर्ड शत प्रतिशत का है। दोनों के बीच इस टूर्नामेंट कुल पांच मुकाबले खेले गए हैं और पांचों में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने जीत हासिल की है। हालांकि, दोनों टीमों की मुलाकात कभी टी20 विश्वकप के नॉकआउट में नहीं हुई है।टी20 विश्वकप के नॉकआउट में दोनों टीमें पहली बार आमने-सामने होंगी। हर तरह के आईसीसी टूर्नामेंट्स की बात करें तो दोनों टीमें नॉकआउट स्टेज में तीन बार आमने-सामने आई हैं और तीनों बार दक्षिण अफ्रीका की टीम हारी है। 2011 के वनडे विश्वकप क्वार्टर फाइनल में न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 49 रन से हराया था। वहीं, 2015 के वनडे विश्वकप सेमीफाइनल में कीवियों ने प्रोटियाज को चार विकेट से शिकस्त दी थी। 2025 के चैंपियंस ट्रॉफी सेमीफाइनल में फिर से न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को 50 रन से हराया था। ये तीनों मुकाबले 50 ओवर के थे।
05:15 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: कीवी टीम लगाएगी पूरा जोर
कागजों पर देखें तो दक्षिण अफ्रीका की टीम का पलड़ा भारी है, लेकिन इस बात से नजरअंदाज नहीं कर सकते कि दिन रहने पर कीवी टीम किसी भी बड़ी टीम को हराने का दमखम रखती है। कोई उन्हें फेवरेट नहीं मानता, लेकिन टीम 2021 टी20 विश्वकप के फाइनल, 2022 टी20 विश्वकप के फाइनल, 2023 वनडे विश्वकप के सेमीफाइनल और 2025 चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंच चुकी है। ज्यादातर खिलाड़ी वही हैं, जो पिछले टूर्नामेंट का हिस्सा था। टीम में केवल केन विलियम्सन, टिम साउदी और ट्रेंट बोल्ट का अनुभव नहीं है।05:14 PM, 04-Mar-2026
SA vs NZ Live Score: आज दक्षिण अफ्रीका की न्यूजीलैंड से कड़ी टक्कर
टी20 विश्वकप 2026 के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की भिड़ंत न्यूजीलैंड से चार मार्च को होगी। यह मुकाबला बुधवार शाम सात बजे से कोलकाता के ईडन गार्डेन्स में खेला जाएगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानी शाम साढ़े छह बजे होगा। दक्षिण अफ्रीका की अब तक टूर्नामेंट में अजेय है। टीम अपने सभी मुकाबले जीतकर सेमीफाइनल में पहुंची है। वहीं, न्यूजीलैंड की टीम ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका से हार मिली थी। इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-8 का उसका मुकाबला बारिश से धुल गया। फिर टीम इंग्लैंड से भी हार गई।05:04 PM, 04-Mar-2026