सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   T20 World Cup 2026: Indian Players Seek Blessings at Siddhivinayak Temple Ahead of England Semifinal

T20 WC: इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल से पहले सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे भारतीय खिलाड़ी, बप्पा से लिया आशीर्वाद

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 04 Mar 2026 02:45 PM IST
विज्ञापन
सार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल से पहले भारतीय खिलाड़ी मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे और बप्पा का आशीर्वाद लिया। टीम पांच मार्च को इंग्लैंड के खिलाफ वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल खेलेगी। खिलाड़ियों ने जीत और शानदार प्रदर्शन की कामना की।

T20 World Cup 2026: Indian Players Seek Blessings at Siddhivinayak Temple Ahead of England Semifinal
भारतीय खिलाड़ी - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

टीम इंडिया गुरुवार को वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबला खेलेगी। इस नॉकआउट मैच से पहले ईशान किशन, अभिषेक शर्मा और अक्षर पटेल गणपति बप्पा के दर्शन करने सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे। 
Trending Videos

इस विश्व कप की लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने के बाद अभिषेक शर्मा ने दक्षिण अफ्रीका के विरुद्ध 15 रन बनाए, जिसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ 55 रन की पारी खेली। इसके बाद वेस्टइंडीज के विरुद्ध 10 रन बनाए। फैंस को नॉकआउट मैच में इस सलामी बल्लेबाज से खासा उम्मीदें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर ईशान किशन ने नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ अर्धशतक लगाने के बाद जिम्बाब्वे के विरुद्ध सुपर-8 मैच में 38 रन की पारी खेली थी। देश को उनसे आगामी मुकाबले में बड़ी पारी की आस है। अक्षर पटेल ने इस विश्व कप में यूएसए, नामीबिया और पाकिस्तान के खिलाफ दो-दो विकेट हासिल किए थे। इसके बाद जिम्बाब्वे के खिलाफ एक विकेट निकाला। उनसे न सिर्फ गेंदबाजी में, बल्कि बल्लेबाजी में भी फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

टीम इंडिया यूएसए, नामीबिया, पाकिस्तान और नीदरलैंड के खिलाफ लगातार चार ग्रुप स्टेज मैच जीतकर सुपर-8 में पहुंची, जहां साउथ अफ्रीका के विरुद्ध 76 रन से शिकस्त झेलने के बाद भारत ने जिम्बाब्वे को 72 रन से रौंदा। इसके बाद निर्णायक मुकाबले में वेस्टइंडीज को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने सेमीफाइनल का टिकट हासिल किया है।

दूसरी ओर, नेपाल के खिलाफ चार रन से जीत दर्ज करने के बाद इंग्लैंड को वेस्टइंडीज के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इसके बाद इंग्लैंड ने स्कॉटलैंड और इटली को शिकस्त देकर सुपर-8 के लिए क्वालिफाई किया, जहां श्रीलंका, पाकिस्तान और न्यूजीलैंड को मात देकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। भारत-इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप में अब तक पांच मैच खेले गए हैं, जिसमें भारत ने तीन मुकाबले अपने नाम किए। पिछले दो टी20 वर्ल्ड कप से, इंग्लैंड बनाम भारत सेमीफाइनल मुकाबले का विजेता ट्रॉफी अपने नाम करते आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed