सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Arjun Tendulkar’s Mehendi Ceremony Goes Viral Ahead of Grand Wedding; Watch Video of all guests

Arjun-Saaniya Wedding: अर्जुन-सानिया की मेहंदी सेरेमनी में कौन-कौन पहुंचे? पत्नी के साथ दिखे कई दिग्गज खिलाड़ी

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 04 Mar 2026 09:00 AM IST
विज्ञापन
सार

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चांदोक की मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। पांच मार्च को होने वाली इस भव्य शादी में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भी आमंत्रित किया गया है। अर्जुन जहां क्रिकेट में अपनी पहचान बना रहे हैं, वहीं निजी जीवन में भी नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं।

Arjun Tendulkar’s Mehendi Ceremony Goes Viral Ahead of Grand Wedding; Watch Video of all guests
अर्जुन सानिया की मेहंदी सेरेमनी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

भारत के महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे और आईपीएल खिलाड़ी अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पांच मार्च को होने वाले भव्य विवाह समारोह से पहले अर्जुन और उनकी मंगेतर सानिया चांदोक की मेहंदी सेरेमनी की पहली झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। इस कार्यक्रम में खेल और राजनीति जगत से कई दिग्गज भी पहुंचे। सभी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए। इसके वीडियोज भी सामने आए हैं।
Trending Videos

   

 

इस खास मौके पर तेंदुलकर और चांदोक परिवार के सदस्य पारंपरिक परिधानों में सजे-धजे नजर आए। सचिन तेंदुलकर, उनकी पत्नी अंजलि और बेटी सारा की तस्वीरें भी खूब चर्चा में रहीं। समारोह में करीबी दोस्तों और रिश्तेदारों ने शिरकत की। पूर्व भारतीय ऑलराउंडर युवराज सिंह और उनकी पत्नी हेजल कीच भी समारोह में मौजूद थे। इसके अलावा हरभजन सिंह अपनी पत्नी गीता, इरफान पठान अपनी पत्नी सफा, यूसुफ पठान अपनी पत्नी आफरीन, जहीर खान अपनी पत्नी सागरिका के साथ पहुंचे थे। इसके अलावा रवि शास्त्री भी नजर आए। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के चीफ राज ठाकरे भी अपने परिवार के साथ कार्यक्रम में पहुंचे। इसके अलाव शाइना एनसी ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।
 
 
 
 
 
 
 
 

प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति को भेजा न्योता
सचिन तेंदुलकर ने बेटे की शादी के लिए देश के शीर्ष गणमान्य लोगों को आमंत्रित किया है। इनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का नाम भी शामिल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह विवाह समारोह कितना भव्य और चर्चित होने वाला है। हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान सचिन ने भावुक होकर कहा, 'जब बेटा किसी लड़की को घर लेकर आता है, इंट्रोड्यूस कराने के लिए, तब आपको समझ आता है कि बेटा बड़ा हो गया है। वे दोनों एक-दूसरे से बेहद प्यार करते हैं। अर्जुन, मुझे तुम पर बेहद गर्व है कि तुम्हें कोई ऐसा मिला जो तुम्हें उतना ही प्यार करता है जितना तुम उसे करते हो।' 

View this post on Instagram

A post shared by Mumbai Indians (@mumbaiindians)




अगस्त 2025 में हुई थी सगाई
अर्जुन और सानिया की सगाई अगस्त 2025 में हुई थी। सानिया चांदोक एक सफल उद्यमी हैं और मुंबई के प्रसिद्ध उद्योगपति रवि घई की पोती हैं। बताया जाता है कि वह लंबे समय से तेंदुलकर परिवार के करीबी दायरे का हिस्सा रही हैं।

क्रिकेट करियर में अलग पहचान बना रहे अर्जुन
अर्जुन तेंदुलकर ने घरेलू क्रिकेट में अपनी अलग पहचान बनाई है। मुंबई से करियर की शुरुआत करने के बाद वह गोवा के लिए एक अहम गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में उभरे। लंबे कद के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज और निचले क्रम के उपयोगी बल्लेबाज के रूप में उन्होंने 2022 में रणजी ट्रॉफी डेब्यू पर शतक लगाकर सबको चौंका दिया था। इस तरह उन्होंने अपने पिता की तरह अपने पहले प्रथम श्रेणी मैच में शतक जड़ने का कारनामा दोहराया। आईपीएल में वह पहले मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे, लेकिन हाल ही में उन्हें लखनऊ सुपर जाएंट्स ने ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल किया है। अगले सीजन में वह नई जर्सी में मैदान पर नजर आएंगे और एक बार फिर सुर्खियों में रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed