सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Fast bowler Renuka Singh has been ruled out of India Women’s upcoming pink-ball Test against Australia

IND W vs AUS W: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से बाहर हुईं रेणुका ठाकुर, इस खिलाड़ी को मिला मौका

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पर्थ Published by: Sovit Chaturvedi Updated Tue, 03 Mar 2026 10:17 PM IST
विज्ञापन
सार

भारत और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच छह फरवरी से एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया को झटका लगा है और टीम की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह इस मैच से बाहर हो गई हैं।

Fast bowler Renuka Singh has been ruled out of India Women’s upcoming pink-ball Test against Australia
रेणुका सिंह ठाकुर - फोटो : IANS
विज्ञापन

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम की तेज गेंदबाज रेणुका ठाकुर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ के वाका स्टेडियम में होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच से बाहर हो गई हैं। बीसीसीआई ने बताया कि रेणुका की जगह पर काश्वी गौतम को टीम में शामिल किया गया है। काश्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में भी टीम का हिस्सा रही थीं।
Trending Videos


बीसीसीआई ने दी जानकारी
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने कहा, अपने वर्कलोड को बेहतर ढंग से मैनेज करने के लिए रेणुका को आराम करने की सलाह दी गई है और वह पिंक-बॉल टेस्ट में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगी। बीसीसीआई की मेडिकल टीम रेणुका की फिटनेस पर करीब से नजर बनाए रखेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वनडे सीरीज में मिली थी हार
टीम इंडिया को रविवार को होबार्ट के बेलेरिव ओवल में खेले गए तीसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 185 रनों की करारी हार झेलनी पड़ी थी। 410 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की पूरी टीम महज 224 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। ऑस्ट्रेलिया की ओर से कप्तान एलिसा हीली ने 158 रनों की धमाकेदार पारी खेली थी, जबकि अलाना किंग ने महज 33 रन देकर 4 विकेट चटकाए थे। टीम इंडिया की बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे। पहले वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से जीत दर्ज की थी। वहीं, दूसरे मुकाबले में टीम ने 5 विकेट से बाजी मारी थी, जिसके चलते ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज को 3-0 से अपने नाम करने में सफल रही थी।

टी20 सीरीज में हरमनप्रीत एंड कंपनी का प्रदर्शन लाजवाब रहा था और टीम ने तीन मैचों की सीरीज को 2-1 से जीता था। टी20 सीरीज में स्मृति मंधाना का प्रदर्शन लाजवाब रहा था। मंधाना ने तीन मैचों में 134 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 129 रन बनाए थे। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की तरफ से जॉर्जिया वॉल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मुकाबलों में 116 रन बनाए थे। हालांकि, भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन टी20 सीरीज में बेहतरीन रहा था। अरुंधति रेड्डी ने तीन मुकाबलों में कुल आठ विकेट निकाले थे, जबकि श्री चरणी ने पांच विकेट झटके थे। भारतीय महिला टीम अपने दौरे का अंत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह मार्च से पर्थ स्टेडियम में खेले जाने वाले टेस्ट मैच के साथ खत्म करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed