सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Hardik Pandya Eyes KL Rahul’s T20 Record Ahead of IND vs ENG Semifinal

IND vs ENG: सेमीफाइनल में 23 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे हार्दिक पांड्या, क्या पीछे छूट जाएंगे राहुल?

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Swapnil Shashank Updated Wed, 04 Mar 2026 10:48 AM IST
विज्ञापन
सार

हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 23 रन बनाकर केएल राहुल को टी20 इंटरनेशनल रन सूची में पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि, उनका विश्व कप प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। ऐसे में सेमीफाइनल में उनसे एक निर्णायक और संतुलित ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।

Hardik Pandya Eyes KL Rahul’s T20 Record Ahead of IND vs ENG Semifinal
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पांच मार्च को भारत और इंग्लैंड की टक्कर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। इस अहम मुकाबले में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। हार्दिक अगर इस मैच में 23 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में केएल राहुल को पीछे छोड़ देंगे।
Trending Videos

आंकड़ों की दौड़ में रोमांच
हार्दिक पांड्या अब तक 136 टी20 मुकाबलों में 2243 रन बना चुके हैं। वहीं केएल राहुल 72 मैचों में 2265 रन बनाकर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। 23 रन बनाते ही हार्दिक इस सूची में चौथे पायदान पर पहुंच जाएंगे।भारत की ओर से टी20 में सर्वाधिक रन रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके खाते में 4188 रन हैं। तीसरे स्थान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 3261 रन बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व कप में मिला-जुला प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने सात मैचों में 156 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक भी जड़े हैं। गेंदबाजी में उनके नाम छह विकेट दर्ज हैं। हालांकि, बड़ी टीमों के खिलाफ उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह सिर्फ 18 रन बना सके और गेंदबाजी में चार ओवर में 45 रन लुटाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने चार ओवर में 40 रन खर्च किए और बल्ले से सिर्फ 17 रन ही बना पाए।

इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जिम्मेदारी
सेमीफाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार्दिक से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए उनका बल्ला और गेंद दोनों चलना जरूरी है। अगर हार्दिक इस बड़े मंच पर जिम्मेदारी निभाते हैं, तो न सिर्फ टीम को मजबूती मिलेगी, बल्कि वह एक और व्यक्तिगत उपलब्धि भी अपने नाम कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed