IND 1st Inning
304/2 (79.2 ov)
Rishabh Pant 36(57)*
Devdutt Padikkal 138 (195)
Day 2 - Session 2, India elected to bat
{"_id":"69a7c0937c2ae93b09003b03","slug":"hardik-pandya-eyes-kl-rahul-s-t20-record-ahead-of-ind-vs-eng-semifinal-2026-03-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: सेमीफाइनल में 23 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे हार्दिक पांड्या, क्या पीछे छूट जाएंगे राहुल?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs ENG: सेमीफाइनल में 23 रन बनाते ही इस रिकॉर्ड को तोड़ देंगे हार्दिक पांड्या, क्या पीछे छूट जाएंगे राहुल?
Wed, 04 Mar 2026 10:48 AM IST
Swapnil Shashank
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Swapnil Shashank
Updated Wed, 04 Mar 2026 10:48 AM IST
सार
हार्दिक पांड्या इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में 23 रन बनाकर केएल राहुल को टी20 इंटरनेशनल रन सूची में पीछे छोड़ सकते हैं। हालांकि, उनका विश्व कप प्रदर्शन अब तक मिला-जुला रहा है। ऐसे में सेमीफाइनल में उनसे एक निर्णायक और संतुलित ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद रहेगी।
विज्ञापन
हार्दिक पांड्या और केएल राहुल
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल में पांच मार्च को भारत और इंग्लैंड की टक्कर मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होगी। इस अहम मुकाबले में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या के पास एक खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा। हार्दिक अगर इस मैच में 23 रन बना लेते हैं, तो वह टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में केएल राहुल को पीछे छोड़ देंगे।
विज्ञापन
आंकड़ों की दौड़ में रोमांच
हार्दिक पांड्या अब तक 136 टी20 मुकाबलों में 2243 रन बना चुके हैं। वहीं केएल राहुल 72 मैचों में 2265 रन बनाकर इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। 23 रन बनाते ही हार्दिक इस सूची में चौथे पायदान पर पहुंच जाएंगे।भारत की ओर से टी20 में सर्वाधिक रन रोहित शर्मा के नाम दर्ज हैं, जिन्होंने 159 मैचों में 4231 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जिनके खाते में 4188 रन हैं। तीसरे स्थान पर कप्तान सूर्यकुमार यादव हैं, जिन्होंने 3261 रन बनाए हैं।

विश्व कप में मिला-जुला प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हार्दिक का प्रदर्शन उतार-चढ़ाव भरा रहा है। उन्होंने सात मैचों में 156 के स्ट्राइक रेट से 172 रन बनाए हैं और दो अर्धशतक भी जड़े हैं। गेंदबाजी में उनके नाम छह विकेट दर्ज हैं। हालांकि, बड़ी टीमों के खिलाफ उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप नहीं रहा। सुपर-8 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वह सिर्फ 18 रन बना सके और गेंदबाजी में चार ओवर में 45 रन लुटाए। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्होंने चार ओवर में 40 रन खर्च किए और बल्ले से सिर्फ 17 रन ही बना पाए।

इंग्लैंड के खिलाफ बड़ी जिम्मेदारी
सेमीफाइनल जैसे दबाव भरे मुकाबले में टीम इंडिया को हार्दिक से ऑलराउंड प्रदर्शन की उम्मीद होगी। इंग्लैंड के खिलाफ जीत के लिए उनका बल्ला और गेंद दोनों चलना जरूरी है। अगर हार्दिक इस बड़े मंच पर जिम्मेदारी निभाते हैं, तो न सिर्फ टीम को मजबूती मिलेगी, बल्कि वह एक और व्यक्तिगत उपलब्धि भी अपने नाम कर सकते हैं।