सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   ICC T20I Rankings Sanju Samson jumps Abhishek Sharma tops Sahibzada Farhan latest updates

ICC Rankings: मैच जिताऊ पारी का सैमसन को मिला फायदा, लंबी छलांग लगाई; PAK के फरहान ने अभिषेक से फासला किया कम

स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Wed, 04 Mar 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
सार

अभिषेक शर्मा 874 अंकों के साथ टी20 रैंकिंग में नंबर-1 बने हुए हैं, लेकिन साहिबजादा फरहान शानदार विश्व कप प्रदर्शन के दम पर सिर्फ 26 अंकों के अंतर से दूसरे स्थान पर पहुंचकर उनकी कुर्सी को चुनौती दे रहे हैं। वहीं, संजू सैमसन ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 97* रन की पारी के बाद 25 स्थान की छलांग लगाकर 40वां स्थान हासिल किया है।

ICC T20I Rankings Sanju Samson jumps Abhishek Sharma tops Sahibzada Farhan latest updates
अभिषेक शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

आईसीसी ने ताजा टी20 रैंकिंग जारी कर दी है और इसमें भारत के लिए राहत और चुनौती, दोनों तरह की तस्वीर सामने आई है। एक ओर अभिषेक शर्मा नंबर-1 की कुर्सी पर बने हुए हैं, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान तेजी से उनके करीब पहुंच गए हैं। साथ ही संजू सैमसन की तूफानी पारी ने उन्हें रैंकिंग में बड़ा फायदा दिलाया है।
Trending Videos


अभिषेक शर्मा की नंबर-1 रैंकिंग पर खतरा
आईसीसी पुरुष टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज रैंकिंग में अभिषेक शर्मा 874 रेटिंग अंकों के साथ शीर्ष पर काबिज हैं, लेकिन पाकिस्तान के साहिबजादा फरहान अब सिर्फ 26 अंकों के अंतर से पीछे हैं। फरहान के 848 अंक उनके करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग है। पिछले साल जुलाई में अभिषेक ने ट्रेविस हैड को पछाड़कर पहली बार नंबर-1 स्थान हासिल किया था। इसके बाद एशिया कप के दौरान संयुक्त अरब अमीरात में उन्होंने 931 रेटिंग अंक हासिल कर इतिहास रच दिया था। यह टी20 इंटरनेशनल में किसी भी बल्लेबाज की अब तक की सर्वोच्च रेटिंग रही, जो डेविड मलान के 919 अंकों से भी आगे थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि, मौजूदा टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा। छह मैचों में उन्होंने केवल 80 रन बनाए हैं, औसत 13.33 और स्ट्राइक रेट 131.14 रहा। टूर्नामेंट की शुरुआत उन्होंने लगातार तीन शून्य से की और नामीबिया के खिलाफ एक मैच पेट की समस्या के कारण नहीं खेल पाए। जिम्बाब्वे के खिलाफ वानखेड़े में 30 गेंदों पर 55 रन बनाकर उन्होंने वापसी के संकेत दिए, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ लय बरकरार नहीं रख सके।अब इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में उनसे बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।

साहिबजादा फरहान का दमदार प्रदर्शन
भले ही पाकिस्तान सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सका, लेकिन साहिबजादा फर्हान ने टूर्नामेंट में शानदार बल्लेबाजी की। छह पारियों में उन्होंने 383 रन बनाए, औसत 76.60 और स्ट्राइक रेट 160.25 रहा। श्रीलंका के खिलाफ सुपर-8 मुकाबले में उन्होंने एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड तोड़ा, जो पहले विराट कोहली के नाम था। फरहान इस विश्व कप के एक संस्करण में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज भी बने। उन्होंने नामीबिया और श्रीलंका के खिलाफ सैकड़े जड़े। हालांकि, भारत के खिलाफ वह शून्य पर आउट हुए थे। 

संजू सैमसन की लंबी छलांग
वहीं, भारत के सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन को भी आईसीसी रैंकिंग में बड़ा फायदा हुआ है। वेस्टइंडीज के खिलाफ नाबाद 97 रन की मैच जिताऊ पारी के बाद उन्होंने 25 स्थानों की छलांग लगाई है और अब वह 40वें स्थान पर पहुंच गए हैं। कोलकाता में खेले गए मुकाबले में सैमसन ने 50 गेंदों पर 97* रन बनाए, जिसमें 12 चौके और 4 छक्के शामिल थे। भारत ने 196 रन का लक्ष्य हासिल किया, जो टी20 विश्व कप इतिहास में उनका सबसे बड़ा सफल रन चेज रहा।सैमसन से ऊपर वेस्टइंडीज के रोवमैन पॉवेल, दक्षिण अफ्रीका के रीजा हेंड्रिक्स और पाकिस्तान के बाबर आजम मौजूद हैं। रैंकिंग में शीर्ष तीन में अभिषेक शर्मा पहले, साहिबज़ादा फर्हान दूसरे और इंग्लैंड के फिल सॉल्ट तीसरे स्थान पर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed