सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Rajasthan ›   Barmer News ›   Santosh Malu of Barmer will take Jain initiation in Jaisalmer on March 5 on the path of restraint.

Rajasthan: बाड़मेर में करोड़पति पिता की बेटी ग्रहण करेंगी जैन दीक्षा, सांसारिक जीवन को कहेंगी अलविदा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: बाड़मेर ब्यूरो Updated Wed, 04 Mar 2026 02:46 PM IST
Santosh Malu of Barmer will take Jain initiation in Jaisalmer on March 5 on the path of restraint.
बाड़मेर शहर निवासी 28 वर्षीय मुमुक्षु संतोष मालू इस सांसारिक जीवन को छोड़कर संयम के पथ को अंगीकार करने जा रही हैं। बीकॉम तक पढ़ाई कर चुकी संतोष मालू 5 मार्च को जैसलमेर में जैन साधु संतों के पावन सानिध्य में जैन दीक्षा ग्रहण करेंगी। इससे पहले संतोष को उनके बाड़मेर स्थित निवास पर समारोहपूर्वक विदाई दी गई, जिसमें बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग शामिल हुए और उन्होंने संतोष को भावपूर्ण विदाई दी। इस दौरान माता-पिता, दादी, भाइयों सहित पूरे परिवार ने विधि विधान के साथ उन्हें विदा किया।

'दासी नहीं, रानी बनने जा रही हूं'
घर की इकलौती बेटी को संयम पथ पर विदा करते समय दादी, माता-पिता, चाचा-चाची और भाई सभी भावुक नजर आए। इस अवसर पर परंपरा के अनुसार घर की दीवार पर लिखा गया कि दासी नहीं, रानी बनने जा रही हूं। इसके बाद सांसारिक सुखों की तमाम चीजों को ठुकराते हुए संतोष घर से बाहर के लिए रवाना हुई।

बीकॉम तक पढ़ी हैं संतोष
संतोष ने बताया कि उन्होंने बीकॉम तक पढ़ाई की है और आगे एमकॉम करने का सपना था, लेकिन कोरोना काल में आचार्य भगवन्त के बाड़मेर चातुर्मास के बाद उनके जीवन को नई दिशा मिली। पहले दीक्षा के भाव मन में नहीं थे, लेकिन तपस्या करना उन्हें अच्छा लगता था। संतोष ने बताया कि 4 साल के वैराग्य काल में गुरुकुल वास आठ महीने का है। इस दौरान उन्होंने करीब दो हजार किलोमीटर का पैदल विहार किया और तप, तपस्या व साधना आदि की।

ये भी पढ़ें: होली के जश्न में डूबे जनप्रतिनिधि, शिक्षा मंत्री ने रोड पर बैठकर गाए गीत

उनका कहना है कि सांसारिक जीवन में दिखने वाला सुख क्षणिक होता है, जबकि वास्तविक सुख केवल संयम में ही है। सोशल मीडिया केवल दिखावा है, असली कुछ नहीं, इसके लिए लोग उसपर जुड़े रहते हैं। युवाओं को संदेश देते हुए उन्होंने कहा कि जीवन में दीक्षा ग्रहण करे या न करे, लेकिन एक अच्छे सावक-सेविका जरूर बने। संतोष ने बताया कि वे 5 मार्च को जैसलमेर में खरतरगच्छाधिपति आचार्य भगवन्त श्री जिनमणिप्रभ सूरीश्वरजी मारासाजी के करकमलों से दीक्षा ग्रहण करेंगी। अंत में मुमुक्षु संतोष ने कहा कि सभी लोग उन्हें इतना आशीर्वाद जरूर दें ताकि उनका संयम जीवन सफल और सुखमय हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Rajasthan Holi: पुष्कर से जयपुर तक रंगों का सैलाब, विदेशियों ने उड़ाया गुलाल | Holi Video

04 Mar 2026

Ujjain Mahakaal: महाकाल दरबार में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, त्रिनेत्र श्रृंगार के साथ हुई भव्य भस्म आरती

04 Mar 2026

कानपुर: खामनेई की हत्या के विरोध में उतरीं शिया-सुन्नी महिलाएं

03 Mar 2026

होली की खुमारी, भीतरगांव बाजार में देर रात तक उमड़ी भीड़, जमकर हुई पिचकारी और रंगों की खरीदारी

03 Mar 2026

चंद्रग्रहण समापन के बाद श्री महावीर दरबार में गाजे बाजे के साथ सुंदरकांड का आयोजन

03 Mar 2026
विज्ञापन

चंद्रग्रहण समापन के बाद खुले कुडनी हनुमान मंदिर के कपाट, भक्तों ने किए बजरंगबली के दर्शन

03 Mar 2026

ग्रहण की विदाई, धुल गया चांद, भीतरगांव इलाके में निखरी चांदनी

03 Mar 2026
विज्ञापन

भीतरगांव सीएचसी में बढ़ी सुरक्षा, 20 सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में रहेगा पूरा परिसर

03 Mar 2026

होली पर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट: भीतरगांव सीएचसी में इमरजेंसी वार्ड तैयार

03 Mar 2026

Korba: होली से पहले 10 ड्रम महुआ लहन नष्ट, 30 लीटर शराब जब्त, तीन आरोपी किए गिरफ्तार

03 Mar 2026

कानपुर: बारासिरोही नई बस्ती में ठेकेदार ने इंटरलॉकिंग सड़क की सूरत बिगाड़ी

03 Mar 2026

कानपुर: लोधर नहर पटरी मार्ग पर गड्डों ने सफर किया मुश्किल

03 Mar 2026

कानपुर: परगही होरा बांगर मार्ग हुआ जर्जर, राहगीरों को हो रही परेशानी

03 Mar 2026

कानपुर: जल निगम की लापरवाही, राहगीरों की जान आफत में

03 Mar 2026

कानपुर: कछियाना मंधना में सड़क पर भरा सीवर पानी, लोगों को हो रही परेशानी

03 Mar 2026

कानपुर: कोविड में अनाथ हुए बच्चों संग डीएम ने खेली होली

03 Mar 2026

डोमनपुर गंगा घाट तक चला सर्च ऑपरेशन, 36 घंटे बाद भी युवक का नहीं मिला सुराग

03 Mar 2026

यूट्यूबर सलीम वास्तिक हमला मामला, दूसरा आरोपी भी ढेर

03 Mar 2026

तेज रफ्तार हार्वेस्टर से कुचलकर युवक की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर शव रखकर लगाया जाम, मौके पर पहुुंचा पुलिस बल

03 Mar 2026

Tonk News: टोंक की गलियों में उतरे ‘सम्राट’, ऊंट-घोड़े दहाड़े, शिव तांडव गूंजा और रंगों ने मचा दी धूम

03 Mar 2026

फरीदाबाद में साल के पहले चंद्र ग्रहण पर मंदिरों के कपाट बंद

03 Mar 2026

Banswara: होलिका दहन के अंगारों पर नंगे पैर चले ग्रामीण, बरसों पुरानी परंपरा आज भी जीवित

03 Mar 2026

बाजार में रही रौनक, स्कूलों में बच्चों ने खेली होली

03 Mar 2026

ट्रैक्टर में पीछे से घुसा ऑटो, भाई-बहन समेत तीन घायल

03 Mar 2026

जल निगम ने पालिका में शुरू कराया पाइप लाइन डालने का कार्य

03 Mar 2026

लखनऊ में होलिका दहन के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम और शोभायात्रा का आयोजन

03 Mar 2026

पैरा एथलेटिक्स में 150 से अधिक खिलाड़ियों का चयन

03 Mar 2026

चेन्नई में किक बॉक्सिंग प्रतियोगिता का आयोजन, सौम्या भारद्वाज दिखाएंगी दम

03 Mar 2026

तीन पदक जीतकर लौटे सुमित सहगल

03 Mar 2026

ट्रेड डील से तबाह हो जाएगा पंजाब का किसान-सुंदर शाम अरोड़ा

विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed