{"_id":"69a70f81c666a470ac0a7279","slug":"video-jal-nigam-begins-pipeline-laying-work-in-the-municipality-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"जल निगम ने पालिका में शुरू कराया पाइप लाइन डालने का कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जल निगम ने पालिका में शुरू कराया पाइप लाइन डालने का कार्य
नगर पालिका गंगाघाट में मंगलवार को जल निगम की कार्यदायी एजेंसी ने मुख्य पाइप लाइन बिछाने का काम शुरू कर दिया। अमृत भारत जल योजना के तहत पालिका परिसर में बनी पानी की टंकी को मुख्य पाइप लाइन से जोड़ा जाएगा। यहां 20 मीटर लंबी अप स्ट्रीम की पाइप लाइन डाली गई जबकि डाउन स्ट्रीम की 40 मीटर लंबी पाइप अभी और डाली जाएगी।
जल निगम की ओर से योजना के तहत पालिका में कार्य कराया जा रहा है ताकि टंकी की मरम्मत के बाद नगर के वार्डों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति कराई जा सके। गंगा बैराज से संभरखेड़ा स्थित वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट से पानी की आपूर्ति पालिका की टंकी में होगी। यहां पानी स्टोर कर वार्डों में आपूर्ति की जाएगी। एई सुनील कुमार ने बताया कि टंकी की मरम्मत का कार्य भी जारी है। अप व डाउन स्ट्रीम की भूमिगत पेयजल पाइप लाइन डालने का कार्य शुरू कराया गया है। पाइप लाइन डालने का कार्य सप्ताह भर में पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके बाद टंकी से लोगों को जलापूर्ति होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।