{"_id":"69a6bc21d5d59b73bc0184dc","slug":"video-holi-will-be-celebrated-in-naultha-village-on-the-lines-of-braj-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"पानीपत: नौल्था गांव में ब्रज की तर्ज पर मनाई जाएगी होली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानीपत: नौल्था गांव में ब्रज की तर्ज पर मनाई जाएगी होली
नौल्था में फाग पर रंगों की डाट लगाई जाएगी। इसके लिए तैयारी पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले गांव में शोभायात्रा निकाली जाएगी। गांव में फाग उत्सव 994 वर्ष पुरानी परंपरा अनुसार मनाया जाएगा।
गांव में पिछले कई दिन पूर्व सूखी डाट लगाई जा रही हैं। फाग महोत्सव के तहत मंगलवार को फाग आयोजन कमेटियों में शामिल युवाओं व ग्रामीणों ने एकजुट होकर मंगलवार को गांव की सभी गलियों में शांति के लिए पैदल मार्च निकाला। पैदल मार्च के आगे आगे बैंड बाजा चल रहा था। इससे पूर्व सभी कमेटी सदस्य व ग्रामीण गांव की जसगान चौपाल में एकत्रित हुए। कमेटी प्रमुख खिलार जागलान व पवन जागलान ने कहा कि फाग महोत्सव की चली आ रही ऐतिहासिक परंपरा को कायम रखा जाएगा। बुधवार को निकाली वाली झांकियों व मनाई जाने वाली रंगों की डाट के दौरान सभी कमेटियों द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करेंगे। सभी एकजुट होकर फाग महोत्सव मनाएंगे। अगर इस दौरान कोई नियमों की अवहेलना करेगा तो उसके खिलाफ कमेटियां कार्रवाई की जाएगी।
कमेटी प्रमुख खिलार सिंह जागलान व पवन जागलान ने बताया कि ग्रहण की वजह से मंगलवार रात बारह बजे के उपरांत होलिका दहन किया जाएगा। बुधवार को दोपहर गांव में बाबा लाठे वाले की झांकी के साथ देवी देवताओं की झांकिया निकाली जाएगी। इसके उपरांत रंगों की डाट का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।