Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Passengers were troubled by the chaos at Anand Vihar railway station on the occasion of Holi
{"_id":"69a5063c7ed1d0744404a6f3","slug":"video-passengers-were-troubled-by-the-chaos-at-anand-vihar-railway-station-on-the-occasion-of-holi-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"आनंद विहार स्टेशन पर होली के मद्देनजर रेलवे ने किए विशेष इंतजाम, यात्रियों ने दी अपनी प्रतिक्रिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आनंद विहार स्टेशन पर होली के मद्देनजर रेलवे ने किए विशेष इंतजाम, यात्रियों ने दी अपनी प्रतिक्रिया
New delhi Published by: Vijay Singh Pundir Updated Tue, 03 Mar 2026 09:57 AM IST
होली की वजह से आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भीड़ बढ़ रही है। रेलवे ने इसके लिए विशेष इंतजाम किए हैं। वहीं, ट्रेन का इंतजार कर रहे यात्रियों ने अमर उजाला से बातचीत में अपनी प्रतिक्रिया दी है।
रेलवे ने किए इंतजाम
अमर उजाला से चर्चा में उत्तर रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी हिमांशु शेखर उपाध्याय ने बताया, सनातन धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक होली का पर्व है। घर से दूर काम या व्यवसाय करने वाले कई लोग घर पर अपनों के साथ होली का त्योहार मनाना चाहते हैं। इसके लिए उत्तर रेलवे ने यात्रियों के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। हर बड़े स्टेशन जैसे नई दिल्ली, आनंद विहार और अन्य महत्वपूर्ण स्टेशनों पर जहां बड़ी संख्या में लोग ट्रेन पकड़ने आते हैं, वहां पुख्ता व्यवस्था की गई है। यात्रियों की सुरक्षा में कर्मियों की ड्यूटी बढ़ाई गई है।
होल्डिंग एरिया में बनाए काउंटर
उपाध्याय ने बताया, होली को देखते हुए उत्तर रेलवे की ओर से कई स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही है। इनमें से लगभग अधिकांश ट्रेनें उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, असम के लिए हैं। भीड़ अधिक बढ़ने की स्थिति में अन्य स्पेशल ट्रेनें भी शुरू की जाएगी। दिल्ली के सभी रेलवे स्टेशनों पर स्पेशल ट्रेनों की जानकारी के लिए घोषणाएं की जा रही है। सोशल मीडिया के माध्यम से भी इसकी जानकारी दी जाएगी। यात्रियों को टिकट खरीदने में परेशानी न हो इसके लिए सभी रेलवे स्टेशनों में तैयार किए गए होल्डिंग एरिया में ही टिकट काउंटर भी बनाए गए है। ताकि यात्री वहीं से आसानी से टिकट खरीद सके।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।