{"_id":"69a5b79271bb4c713e09c286","slug":"jci-organization-burnt-the-holi-of-drugs-khandwa-news-c-1-1-noi1224-4011652-2026-03-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"Holi 2026: ढाई दशक से यहां दहन हो रही खास होली, इस बार गोकाष्ठ पर पान मसाला जलाकर दिया नशामुक्ति का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Holi 2026: ढाई दशक से यहां दहन हो रही खास होली, इस बार गोकाष्ठ पर पान मसाला जलाकर दिया नशामुक्ति का संदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खंडवा Published by: खंडवा ब्यूरो Updated Mon, 02 Mar 2026 10:56 PM IST
Link Copied
खंडवा में बीते 25 साल से नशीली वस्तुओं की होली जलाकर समाज को नशा मुक्ति का संदेश दिया जा रहा है। इसी के चलते सोमवार देर शाम भी शहर के मुख्य चौराहे घण्टाघर चौक पर अनूठी होलिका का दहन किया गया। इस अवसर पर यहां गोकाष्ठ पर पान मसाले, तम्बाकू उत्पाद और बीड़ी-सिगरेट जैसी वस्तुओं की होली बनाकर उसका दहन किया गया और सभी से नशे से दूर रहने की अपील करते हुए उन्हें इसकी शपथ दिलाई गई।
जहां एक तरफ नशीली वस्तुएं व्यक्ति के स्वास्थ्य पर तो बुरा असर डालती ही हैं, वहीं जेब पर भी इसका बड़ा असर होता है। नशा करने वाले के साथ उसके पूरे परिवार पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। ऐसे में समाज से नशे जैसी बुराई दूर हो, इसके लिए खंडवा के घंटाघर चौराहे पर सामाजिक संस्था ने नशीली वस्तुओं की होली बनाकर उसका दहन किया। साथ नशे से दूर रहने की शपथ ली। साथ ही होली में लकड़ी के बजाए गोकाष्ठ जो गाय के गोबर से बनाए जाती है, उसके दहन करने की अपील की गई।
इस अवसर पर खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने कहा कि नशीली वस्तुओं की होली जलाकर समाज को एक अच्छा संदेश दिया जा रहा है। देश को अगर महाशक्ति बनना है तो समाज को सबसे पहले नशे जैसी बुराई से दूर रहना होगा। साथ ही पर्यावरण को दृष्टिगत रखते होली में ज्यादा लकड़ी जलाने के बजाए गोकाष्ठ का उपयोग होना चाहिए। अध्यक्ष मनन सोनी का कहना था कि, उनकी संस्था यह आयोजन लगातार 25 साल से कर रही है। इसका समाज मे काफी असर भी देखने को मिला है। कई लोगों ने तो यहां होलिका दहन के समय नशा छोड़ने की शपथ ली और आज वे खुशहाल जीवन जी रहे हैं। इसी तरह आज भी सभी को नशा मुक्त भारत की शपथ दिलाई गई, क्योंकि नशा ही समाज की सबसे बड़ी बुराई है इसे ही हम जड़ से समाप्त करना चाहते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।