{"_id":"6a7793052c936af18c0a2b10","slug":"youth-slips-into-drain-amidst-rain-and-is-swept-away-by-strong-current-body-found-after-24-hours-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: नाले में फिसला युवक तेज बहाव में बहा, 24 घंटे बाद मिला शव; बारिश को लेकर दिल्ली सरकार के सारे दावे फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: नाले में फिसला युवक तेज बहाव में बहा, 24 घंटे बाद मिला शव; बारिश को लेकर दिल्ली सरकार के सारे दावे फेल
Sun, 09 Aug 2026 02:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:05 AM IST
सार
मदनपुर खादर के प्रियंका कैंप में शुक्रवार शाम ओवरफ्लो नाले की पुलिया से फिसलकर तेज बहाव में बहे 18 वर्षीय युवक अंकित का शव 24 घंटे बाद शनिवार को नाले से कुछ दूरी पर नहर में मिला।
विज्ञापन
demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली में शनिवार को झमाझम बारिश के बीच सरिता विहार में बड़ा हादसा हो गया। मदनपुर खादर के प्रियंका कैंप में शुक्रवार शाम ओवरफ्लो नाले की पुलिया से फिसलकर तेज बहाव में बहे 18 वर्षीय युवक अंकित का शव 24 घंटे बाद शनिवार को नाले से कुछ दूरी पर नहर में मिला। बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव तेज था। हादसे के बाद पुलिस, दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए), दिल्ली फायर सर्विस और गोताखोरों की टीम ने लगातार तलाश अभियान चलाया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स में रखवा दिया है।
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त डॉ. हेमंत तिवारी के मुताबिक, भीम कॉलोनी निवासी अंकित नोएडा सेक्टर-62 में काम करता था। शुक्रवार रात वह दोस्त मनीष के साथ घर लौट रहा था। पुलिया से पैदल गुजरते समय पैर फिसलने से वह ओवरफ्लो नाले में जा गिरा और तेज बहाव में बह गया। घटनास्थल के पास उसका बैग मिला था। तेज बहाव के कारण गोताखोरों को नाले में उतरकर तलाश करने में काफी परेशानी हुई। पुलिस के अनुसार, जिस पुलिया के पास हादसा हुआ वहां से स्थानीय लोग पैदल आते-जाते हैं, लेकिन किनारे बने सीमेंटेड रास्ते पर बैरिकेडिंग या बाउंड्री नहीं है। ऐसे में यह रास्ता बेहद खतरनाक बना हुआ है।
‘थोड़ी देर में घर आऊंगा’... फिर आया दोस्त का फोन
अंकित के पिता सुनील कुमार ने बताया कि शुक्रवार शाम करीब 7.30 बजे उन्होंने बेटे को फोन किया था। अंकित ने कहा था कि वह रास्ते में है और थोड़ी देर में घर पहुंच जाएगा। कुछ देर बाद दोस्त मनीष ने फोन कर बताया कि अंकित नाले में बह गया है। परिवार ने भी आसपास तलाश की। पिता ने कहा कि उनकी कोशिश थी कि किसी तरह बेटे का शव मिल जाए, ताकि अंतिम संस्कार किया जा सके।
विज्ञापन
सदर बाजार में घुटनों तक पानी
लगातार बारिश से सदर बाजार की संकरी गलियों में घुटनों तक पानी भर गया। गंदे पानी और तैरते कचरे के बीच लोगों, बच्चों और खरीदारों को गुजरना पड़ा। कई दुकानों में पानी घुस गया। सड़कों पर जलभराव के कारण वाहनों की रफ्तार धीमी रही। आईएमडी के अनुसार, 7 अगस्त सुबह 8.30 बजे से 8 अगस्त शाम 5.30 बजे तक सफदरजंग में 103.3 मिमी बारिश हुई। पुष्प विहार में सबसे ज्यादा 230.5 मिमी बारिश दर्ज की गई। नजफगढ़ में 129.5, छतरपुर में 139.5, आया नगर में 131, पालम में 109, जनकपुरी में 104.5, झड़ोदा कलां में 100.5, रिज में 99.4 और लोधी रोड में 93.8 मिमी बारिश हुई।
अगस्त की औसत बारिश के करीब पहुंची राजधानी
सफदरजंग में शनिवार सुबह 8.30 बजे तक 98.7 मिमी बारिश दर्ज हुई, जो अगस्त में पिछले दो वर्षों में एक दिन की सर्वाधिक बारिश है। महीने के शुरुआती आठ दिनों में यहां 225.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जबकि अगस्त की दीर्घकालिक औसत 233.1 मिमी है। इस अवधि में सामान्य बारिश करीब 60 मिमी रहती है, यानी बारिश सामान्य से 214 प्रतिशत अधिक है। बारिश से कालिंदी कुंज बॉर्डर, आईटीओ, प्रेस एन्क्लेव मार्ग, गीतांजलि मार्ग और महरौली-बदरपुर रोड पर भारी जाम रहा। पूर्वी दिल्ली और जीटी रोड के कई हिस्से भी प्रभावित हुए।
छह दिन बादल, हल्की बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार, 9 से 14 अगस्त तक दिल्ली में बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में बहुत हल्की से हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान अधिकतम तापमान 32 से 35 और न्यूनतम 22 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। लगातार बादल और बारिश से गर्मी व उमस से राहत जारी रहने की उम्मीद है।