{"_id":"6a77946baa1ecf5c5c00b561","slug":"delhi-speeding-truck-runs-over-man-he-writhes-in-agony-while-onlookers-film-the-scene-he-dies-2026-08-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, लोग बनाते रहे वीडियो और तड़पता रहा युवक, मौत की खबर सुन मां को आया हार्ट अटैक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: तेज रफ्तार ट्रक ने कुचला, लोग बनाते रहे वीडियो और तड़पता रहा युवक, मौत की खबर सुन मां को आया हार्ट अटैक
Sun, 09 Aug 2026 02:11 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:11 AM IST
सार
हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। लोग उसको अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसका वीडियो बना रहे थे। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलीपुर-नरेला रोड पर ईदगाह के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने 21 साल के मोहम्मद चांद को कुचल दिया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई। लोग उसको अस्पताल पहुंचाने के बजाय उसका वीडियो बना रहे थे। बाद में पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक चांद जींदपुर गांव में अपने परिवार के साथ रहता था। परिवार में माता-पिता के अलावा एक भाई और एक बहन है। वह ड्राईफ्रूट की एक कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर के तौर पर काम करता था। वह सुबह करीब 10.30 बजे घर से भोरगढ़ स्थित अपनी ड्यूटी के लिए निकला था। करीब 11 बजे अलीपुर इलाके में एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
जांच पड़ताल में पता चला कि तीन माह पहले चांद की शादी हुई थी। परिवार को बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में मातम पसर गया। चांद की मौत की खबर सुनकर उसकी मां की तबीयत अचानक बिगड़ गई और उन्हें हार्टअटैक आ गया। परिजनों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने केस कर घटनास्थल के आस पास के सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपी ट्रक चालक की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन
टेंपो चालक की मौत पर परिजनों ने जहांगीरपुरी में सड़क पर लगाया जाम
अलीपुर इलाके में सड़क हादसे में अमूल दूध वाहन लेकर जा रहे चालक धारा सिंह की मौत से गुस्साए परिजनों ने शुक्रवार को जहांगीरपुरी इलाके में सड़क जाम कर दिया। मेट्रो स्टेशन के पास उसके परिजन और परिचित सड़क पर बैठ गए, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रदर्शनकारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया और मामले की जांच का आश्वासन देने के बाद रात करीब आठ बजे परिजन सड़क से हटे।
धारा सिंह अपने परिवार के साथ जहांगीरपुरी इलाके में रहते थे। परिवार में पत्नी और छह बच्चे हैं। प्रदर्शन के दौरान परिवार वालों ने बताया कि धारा सिंह अकेले कमाने वाले थे, उनकी मौत से परिवार के सामने आर्थिक संकट हो गया है। परिवार वालों ने टेंपो मालिक के परिवार वालों से नहीं मिलने को लेकर गुस्से में थे।
उनका कहना था कि परिवार को न्याय मिलना चाहिए। जानकारी के अनुसार मंगलवार को धारा सिंह अमूल का दूध लेकर टेंपो से जा रहे थे। अलीपुर-बख्तावरपुर इलाके में उसके वाहन की टक्कर हो गई। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान बृहस्पतिवार की देर रात उसने दम तोड़ दिया।