फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Collision between a Mercedes car and another four-wheeler in Delhi's Narela

दिल्ली में तेज रफ्तार का कहर: दरोगा के बेटे ने मर्सिडीज से कार के परखच्चे उड़ाए, 70 साल की महिला की मौत

Sun, 09 Aug 2026 03:08 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 09 Aug 2026 03:08 AM IST
सार

महिला को टक्कर मारने के बाद चालक कार लेकर भागने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान कार एक खड़ी कार और सामने से आ रही कार से टकराकर रुक गई।

विज्ञापन
Collision between a Mercedes car and another four-wheeler in Delhi's Narela
Delhi Accident - फोटो : ANI

विस्तार

हरियाणा पुलिस में दरोगा के बेटे ने नशे में धुत होकर अपनी तेज रफ्तार मर्सिडीज से वैगनआर कार को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जबरदस्त थी कि कार घूमकर सड़क किनारे खड़े टेंपों से टकरा गई। इस दौरान चिड़ियों को दाना डाल रहीं 70 साल की बुजुर्ग महिला उर्मिला की टेंपो व कार के बीच में आने से मौत हो गई। 

विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने मर्सिडीज चला रहे शुभम को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। लोगों का आरोप है कि शुभम नशे में था और उसकी गाड़ी से बीयर केन मिला। आरोपी 80 से 90 किमी की रफ्तार से कार चला रहा था। हादसे में वैगनआर चालक नरेंद्र भी घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी शुभम के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने से मौत का मामला दर्ज कर गिरफ्तार किया है। बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि शुभम दोस्तों संग पार्टी कर नरेला स्थित अपने घर वापस जा रहा था।
विज्ञापन


गाड़ी के आगे-पीछे अलग-अलग नंबर लगा रखे थे
हादसा मामूरपुर के हिमालय अपार्टमेंट के सामने सुबह करीब 8 बजे हुआ। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आरोपी शुभम नरेला के ग्रीन वैली अपार्टमेंट में रहता है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि कार शुभम ने अपने दोस्त से खरीदी है, लेकिन अभी कागज में उसका नाम दर्ज नहीं हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
  • मर्सिडीज के आगे और पीछे के नंबर अलग-अलग थे। कहा जा रहा है कि चालान से बचने के लिए उसने यह हरकत की थी। उसकी गाड़ी में बीयर की केन भी मिली है। शुभम पिछले साल एमए की पढ़ाई पूरा कर चुका है और अभी बेरोजगार है। 

स्थानीय बोले...शराब-चिकन की दुकान की वजह से हादसा

  • स्थानीय निवासी राजवीर सिंह ने बताया कि हादसे के समय वह पार्क में घूम रहे थे। टक्कर की आवाज आते ही भागे तो देखा उर्मिला गाड़ी की चपेट में आ गई थीं। राजवीर ने बताया कि मर्सिडीज की रफ्तार 80 से अधिक रही होगी। 
  • स्थानीय लोगों का आरोप है कि हादसे वाली जगह से कुछ ही दूर शराब और चिकन की दुकान हैं। अक्सर लोग यहां से नशे में गाड़ी निकालते हैं। 
     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed