फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   The spirit of Teej comes alive at Dilli Haat; women celebrate the festival with swings and henna

Delhi NCR News: दिल्ली हाट में सजा तीज का रंग, महिलाओं ने झूलों और मेहंदी के साथ मनाया उत्सव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। सावन के मौके पर आईएनए और पीतमपुरा स्थित दिल्ली हाट में शनिवार से दो दिवसीय तीज महोत्सव शुरू हुआ। दिल्ली पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित महोत्सव में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आईएनए दिल्ली हाट पहुंचकर महिलाओं के साथ तीज की खुशियां साझा कीं। इस दौरान पारंपरिक संस्कृति और लोक कला की झलक देखने को मिली।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीज केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक परंपराओं, पारिवारिक मूल्यों और नारी शक्ति का उत्सव है। ऐसे आयोजन नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ने का काम करते हैं। महोत्सव में महिलाओं के लिए मेहंदी और सावन के झूले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों के लिए किड्स जोन और सभी के लिए म्यूजिकल चेयर जैसी गतिविधियां भी आयोजित की गईं। महोत्सव में करीब 80 हस्तशिल्प और हथकरघा उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं। इसके अलावा करीब 20 व्यंजनों के स्टॉल भी हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed