फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Disagreements over merger with Mahamana Malviya Mission; allegations of disregarding rules

Delhi NCR News: महामना मालवीय मिशन में विलय को लेकर मतभेद, नियमों की अनदेखी का आरोप

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 08 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। महामना मालवीय मिशन की दिल्ली-एनसीआर इकाई की आमसभा शुक्रवार को मालवीय स्मृति भवन में हुई। बैठक में दिल्ली-एनसीआर और इंद्रप्रस्थ शाखाओं के प्रस्तावित विलय को लेकर तीखे मतभेद सामने आए।
विज्ञापन

महासचिव अर्चना गुप्ता ने आरोप लगाया कि विलय की प्रक्रिया संगठन के नियमों को दरकिनार कर आगे बढ़ाई जा रही है। उनके अनुसार, राष्ट्रीय अध्यक्ष की ओर से सात मार्च को पत्र और 11 मार्च को नोटिफिकेशन जारी कर विलय की घोषणा कर दी गई, जबकि दिल्ली-एनसीआर इकाई को इसकी पूर्व सूचना तक नहीं दी गई। गुप्ता ने कहा कि विलय तभी वैध माना जा सकता है, जब दोनों शाखाओं के सदस्यों की सहमति के साथ संगठन के नियमों और कानूनी प्रक्रिया का पालन किया जाए।
विज्ञापन

उन्होंने पूर्व अध्यक्ष रोहित सिन्हा पर विलय के लिए दबाव बनाने और समानांतर अंतरिम कमेटी गठित करने की कोशिश का भी आरोप लगाया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2025-26 के ऑडिटेड खाते भी पेश नहीं हो सके, जिस पर अगली बैठक में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, अनीमेष सक्सेना ने इन आरोपों को तथ्यात्मक रूप से गलत बताया। उन्होंने कहा कि विलय अभी हुआ नहीं है, बल्कि प्रक्रिया जारी है और दोनों शाखाओं की सदस्यता का सत्यापन किया जा रहा है। उन्होंने 28 जुलाई के महासचिव के आदेश का हवाला देते हुए कहा कि दिल्ली-एनसीआर के मौजूदा पदाधिकारी सितंबर तक कार्यकाल पूरा करेंगे, इसके बाद दोनों शाखाओं के चुनाव कराए जाएंगे। सक्सेना ने स्पष्ट किया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष और महासचिव के अलावा किसी अन्य का आदेश मान्य नहीं होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed