फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Yamuna surging amidst rain; water level nears 204 meters.

Delhi: बारिश के बीच उफान पर यमुना नदी, 204 मीटर के करीब पहुंचा जलस्तर; फिलहाल खतरे के निशान से नीचे

Sun, 09 Aug 2026 02:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 09 Aug 2026 02:07 AM IST
सार

शनिवार को नदी का जलस्तर 204 मीटर के करीब पहुंच गया। हालांकि यह अभी अलर्ट और खतरे के निशान दोनों से नीचे है, लेकिन तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन
Delhi: Yamuna surging amidst rain; water level nears 204 meters.
दिल्ली में बढ़ा यमुना का जल स्तर - फोटो : X @ANI

विस्तार

उत्तर भारत और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के बीच हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने के कारण दिल्ली में यमुना का जलस्तर फिर तेजी से बढ़ने लगा है। शनिवार को नदी का जलस्तर 204 मीटर के करीब पहुंच गया। हालांकि यह अभी अलर्ट और खतरे के निशान दोनों से नीचे है, लेकिन तेज बहाव को देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे और निचले इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है।

विज्ञापन


अधिकारियों के अनुसार, फिलहाल बाढ़ जैसी स्थिति नहीं है। हालांकि पहाड़ी क्षेत्रों में बारिश और हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़े जाने का सिलसिला जारी रहा तो अगले कुछ दिनों में यमुना का जलस्तर और बढ़ सकता है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को नदी के किनारे नहीं जाने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन


इससे पहले बुधवार रात यमुना का जलस्तर 203.50 मीटर पहुंचा था, जो इस सीजन का अब तक का सबसे अधिक स्तर था। बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे पुराने रेलवे पुल पर जलस्तर 203.37 मीटर दर्ज किया गया था। इसके बाद मामूली कमी आई, लेकिन अब जलस्तर फिर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिल्ली में यमुना के लिए 204.50 मीटर अलर्ट स्तर और 205.33 मीटर खतरे का निशान निर्धारित है। जलस्तर 206 मीटर पहुंचने पर निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की प्रक्रिया शुरू की जाती है। मौजूदा जलस्तर इन सभी स्तरों से नीचे है।


69 हजार क्यूसेक तक छोड़ा गया पानी
हथिनीकुंड बैराज से फिलहाल करीब 15 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हालांकि सोमवार को यहां से करीब 69 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया था। बैराज से छोड़े गए पानी को दिल्ली पहुंचने में सामान्यतः 48 से 50 घंटे लगते हैं। ऐसे में अगले एक-दो दिन तक पहाड़ी बारिश और बैराज से छोड़े गए पानी का असर यमुना के जलस्तर पर दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed