Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Jalandhar News
›
Following the SIT report, the Ghuman family alleges: They demand an FIR against Fortis doctors and cancellation of their licenses.
{"_id":"69a657bcd0a51497e0005a38","slug":"video-following-the-sit-report-the-ghuman-family-alleges-they-demand-an-fir-against-fortis-doctors-and-cancellation-of-their-licenses-2026-03-03","type":"video","status":"publish","title_hn":"एसआईटी रिपोर्ट के बाद घुम्मन परिवार का बड़ा आरोप: फोर्टिस के डॉक्टरों पर एफआईआर और लाइसेंस रद्द करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसआईटी रिपोर्ट के बाद घुम्मन परिवार का बड़ा आरोप: फोर्टिस के डॉक्टरों पर एफआईआर और लाइसेंस रद्द करने की मांग
जालंधर में इंटरनेशनल बॉडी बिल्डर वरिंदर सिंह घुम्मन की मौत के मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। एसआईटी की मेडिकल रिपोर्ट सामने आने के बाद उनके पिता गुलजार सिंह ने फोर्टिस अस्पताल के डॉक्टरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और लाइसेंस रद्द करने की मांग उठाई है। उनका आरोप है कि सर्जरी के दौरान गंभीर लापरवाही बरती गई, जिसके कारण उनके बेटे की जान गई। परिवार के अनुसार, सर्जरी से पहले ईसीजी रिपोर्ट सामान्य नहीं थी, फिर भी ऑपरेशन का निर्णय लिया गया। एक घंटे की बताई गई सर्जरी पांच घंटे से अधिक चली और ऑपरेशन थिएटर में ही मौत हो गई, जबकि कारण हार्ट अटैक बताया गया। पिता का कहना है कि उन्होंने डॉक्टरों को तुरंत बेहोश न करने की सलाह दी थी, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई।
गुलजार सिंह ने कहा कि वह पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर से मिलकर डॉक्टरों और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग करेंगे।
गौरतलब है कि 9 अक्टूबर 2025 को सर्जरी के दौरान घुम्मन की मौत हुई थी, जिसके बाद पुलिस ने एसआईटी गठित कर मेडिकल बोर्ड से जांच करवाई। रिपोर्ट आने के बाद परिवार अब इंसाफ की मांग को लेकर खुलकर सामने आ गया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।