फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Punjab ›   Jalandhar News ›   Police raid Grand Spa Center in Jalandhar; 8 girls and 4 young men detained.

जालंधर: ग्रैंड स्पा सेंटर पर पुलिस की रेड, 8 लड़कियां और 4 युवक हिरासत में; देह व्यापार चलाने की मिली थी सूचना

Sat, 08 Aug 2026 06:54 PM IST
मयूर शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर Published by: मयूर शर्मा Updated Sat, 08 Aug 2026 06:54 PM IST
सार

पुलिस को काफी समय से इलाके के कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां और देह व्यापार चलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर पुलिस ने ग्रैंड स्पा सेंटर में दबिश दी है।

विज्ञापन
Police raid Grand Spa Center in Jalandhar; 8 girls and 4 young men detained.
पुलिस ने 8 लड़कियां और 4 युवक हिरासत में लिए - फोटो : संवाद

विस्तार

जालंधर के थाना नंबर-7 के अंतर्गत गढ़ा रोड स्थित ग्रैंड स्पा सेंटर में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रेड की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने कई युवक-युवतियों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए थाने पहुंचाया। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, करीब 8 से 10 लड़कियों और 4 से 6 युवकों को हिरासत में लिए जाने की बात सामने आई है।
विज्ञापन




पुलिस को काफी समय से इलाके के कुछ स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां और देह व्यापार चलने की शिकायतें मिल रही थीं। इसी आधार पर पुलिस ने ग्रैंड स्पा सेंटर में दबिश दी। कार्रवाई के बाद इलाके के अन्य स्पा सेंटरों में भी हलचल बढ़ गई है। रेड को लेकर पुलिस अधिकारियों की ओर से अभी कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, सूत्रों के अनुसार पुलिस आने वाले समय में अन्य संदिग्ध स्पा सेंटरों पर भी कार्रवाई कर सकती है।
विज्ञापन


ढ़ा रोड पर स्थित कुछ अन्य स्पा सेंटरों पर भी पहले पुलिस दबिश दे चुकी है। इसके बावजूद स्थानीय स्तर पर कुछ सेंटरों में अवैध गतिविधियां जारी रहने की शिकायतें सामने आती रही हैं। अब इस कार्रवाई के बाद पुलिस की आगामी जांच और एक्शन पर सभी की नजरें हैं। देह व्यापार से जुड़े आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई पुलिस जांच के बाद स्पष्ट होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed